Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > समाजवादी पार्टी की साईकिल यात्रा : अखिलेश के बड़े बोल कहा- 400 सीट जीत सकते है

समाजवादी पार्टी की साईकिल यात्रा : अखिलेश के बड़े बोल कहा- 400 सीट जीत सकते है

समाजवादी पार्टी की साईकिल यात्रा : अखिलेश के बड़े बोल कहा-  400 सीट जीत सकते है
X

लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनैतिक दलों ने तैयारियां शुरु कर दी है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाह्न पर गुरुवार को पूरे प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी व मंहगाई के खिलाफ समाजवादी ने साइकिल यात्रा निकाली।जिसमें सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकली। इस यात्रा ने पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग से शुरू होकर लारेटो चौराहा, कालीदास चौराहा, जियामऊ, 1090 चौराहा, जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र, सिरोज कैफे, सीएमएस चौराहा, दयाल चौराहा होते हुए साढ़े छह किलोमीटर की दूरी तय की।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा भाजपा के घोषणापत्र में 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा था। आज उत्तर प्रदेश का किसान जानना चाह रहा कि काले क़ानून के बाद, जिस तरह से मंड़ी बंद हो चुंकी हैं, क्या उनकी आय दोगुनी हई? आज भी किसानों के गन्ने का बकाया है। उन्होंने कहा की अब तक हम 350 सीट जीतने का दावा कर रहे थे। आज सरकार के खिलाफ नाराजगी जनता में इतनी है कि अब हम 400 सीटें जीत सकते हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top