Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय पंचतत्व में विलीन, पोते हिमांक ने दी मुखाग्नि

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय पंचतत्व में विलीन, पोते हिमांक ने दी मुखाग्नि

अंतिम संस्कार में दोनों बेटे नहीं हुए शामिल

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय पंचतत्व में विलीन, पोते हिमांक ने दी मुखाग्नि
X

लखनऊ। सहारा समीह के प्रमुख सुब्रत रॉय आज गुरूवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। खनऊ के भैंसाकुंड में परिजनों व उनके करीबी मित्रों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पोते हिमांक ने उन्हें मुखाग्नि दी। दोनों बेटे विदेश में होने के कारण वापिस नहीं आ पाएं

सहारा प्रमुख के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में उनकी कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे। इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राज बब्बर व प्रमोद तिवारी सहित कई राजनीतिक व फिल्म जगत की हस्तियां मौजूद रहीं।

बता दें कि सुब्रत रॉय का 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। वे 12 नवंबर से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में भर्ती थे। सुब्रत को मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायब‍िटीज की समस्‍याएं थीं


Updated : 16 Nov 2023 1:19 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top