Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > प्रियंका वाड्रा ने लिए सात वचन, क्या उत्तर प्रदेश की बदलेंगे तस्वीर?

प्रियंका वाड्रा ने लिए सात वचन, क्या उत्तर प्रदेश की बदलेंगे तस्वीर?

प्रियंका वाड्रा ने लिए सात वचन, क्या उत्तर प्रदेश की बदलेंगे तस्वीर?
X

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को बाराबंकी के हरख बाजार से हरी झण्डी दिखाकर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और यात्रा के प्रभारी पीएल पुनिया समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने "हम वचन निभाएंगे" के नारे के साथ कांग्रेस की सात प्रतिज्ञाओं की घोषणा की। बाराबंकी पहुंची प्रियंका गांधी ने खेत में धान काट रही महिलाओं से भी संवाद किया।

कांग्रेस की सात प्रतिज्ञाएं -

  • 1. टिकट में महिलाओं की 40 फीसदी हिस्सेदारी
  • 2. लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी
  • 3. किसानों का पूरा कर्जा माफ
  • 4. 2500 में गेहूं-धान, 400 पाएगा गन्ना किसान
  • 5. बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ
  • 6. दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार
  • 7 .20 लाख को सरकारी रोजगार

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से कांग्रेस ने शनिवार को तीन यात्राएं प्रारम्भ की। इसमें बाराबंकी से प्रियंका गांधी और वाराणसी से प्रमोद तिवारी और सहारनपुर से सलमान खुर्शीद ने प्रतिज्ञा यात्रा शुरू की। पहली प्रतिज्ञा यात्रा वाराणसी से शुरू होकर रायबरेली में समाप्त होगी। दूसरी यात्रा बाराबंकी से शुरू होकर झांसी में समाप्त होगी। तीसरी यात्रा सहारनपुर से प्रारम्भ होकर मथुरा में समाप्त होगी। इन सभी यात्राओं का समापन 01 नवम्बर को होगा।

प्रियंका ने किया ट्वीट -

प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा खरीददारी में कुव्यवस्था के चलते किसान को मंडी में पड़े धान में आग लगानी पड़ी। आगे उन्होंने लिखा कि सरकार जनता को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। ललितपुर के किसान की लाइन में खड़े-खड़े मौत हुई।

Updated : 25 Oct 2021 7:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top