Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > प्रियंका वाड्रा का नया नारा- "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" 161 सीटों पर महिलाओं को देंगी टिकट

प्रियंका वाड्रा का नया नारा- "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" 161 सीटों पर महिलाओं को देंगी टिकट

प्रियंका वाड्रा का नया नारा- लड़की हूं, लड़ सकती हूं 161 सीटों पर महिलाओं को देंगी टिकट
X

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगामी विधानभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देना का ऐलान किया।उन्होंने कहा कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की लड़कियां मुझे मिली थी, उनकी बातों को सुनकर ये निर्णय लिया है। पारो के लिए ये निर्णय लिये है। उन्नाव की लड़की के लिए, हाथरस की लड़की के लिए लिया है। लखनऊ की लक्ष्मी वाल्मीकि के लिए ये निर्णय है। सोनभद्र के किस्मत के लिए है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ये निर्णय बदलाव के लिए हैं। सब बाते करते हैं, महिलाएं ही बदलाव ला सकती हैं। राजनीति में महिलाओं आओ और कंधे से कंधा मिलाओ। सीतापुर में जब मुझे हिरासत में लिया तो दो कांस्टेबल थी। ये निर्णय उनके लिए भी है। हमने आवेदन खोल रखा है। जिसे टिकट चाहिये हमारी बहने आइये।उन्होंने कहा कि महिलाओं को जाति और धर्म में बांटा जा रहा है। वे फ़ोर्स नही बन पा रही है। 40 प्रतिशत अभी है, अगले चुनाव में 50 भी हो सकता हैं। जो लोग अपनी पत्नी, बहन को लड़ाते है, उनका भी स्वागत है। उन्होंने कहा कि हमे प्रत्याशी मिलेगी और उन्हें लड़ाएंगे। महिलाओं को सक्षमता के आधार पर टिकट देंगे। इसमें जाति नही देखी जाएगी। सिर्फ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निर्णय लिये गए है।

Updated : 20 Oct 2021 2:49 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top