Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > भाई की मौत के बाद भी निभाया ड्यूटी का फर्ज, प्रियंका और कांग्रेस के आरोपों से आहत में सीओ

भाई की मौत के बाद भी निभाया ड्यूटी का फर्ज, प्रियंका और कांग्रेस के आरोपों से आहत में सीओ

भाई की मौत के बाद भी निभाया ड्यूटी का फर्ज, प्रियंका और कांग्रेस के आरोपों से आहत में सीओ
X

लखनऊ। परिवार में मौत पर उमड़ रही भावनाओं के इतर ड्यूटी के फर्ज को ऊपर रखते हुए सीओ अर्चना सिंह ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। हालांकि ड्यूटी के दौरान हुए विवाद और प्रियंका गांधी की ओर से बदसलूकी और धक्कीमुक्की के आरोपों से अर्चना सिंह आहत हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को ही उन्हें अपने चचेरे भाई की मौत के बाद भी प्रियंका को दी सुरक्षा छोटे भाई की मौत की खबर मिली थी और वह उन्हें देखने के लिए जाना चाहती थीं। इसके लिए वह छुट्टी मांगने ही वाली थीं कि उन्हें प्रियंका की फ्लीट इंचार्ज के तौर पर तैनात कर दिया। भावनाओं पर फर्ज को तरजीह देते हुए अर्चना सिंह यह तय करने में जुट गईं कि किसी भी तरह से प्रियंका गांधी की सुरक्षा में कोई सेंध न लगे। इस संबंध में प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए यूपी पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि प्रियंका गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों को प्रशासन की ओर से भी खारिज किया गया था। लखनऊ के एसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि डॉ. अर्चना सिंह ने अडिशनल एसपी को सौंपी अपनी रिपोर्ट में प्रियंका गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया है।

Updated : 29 Dec 2019 4:30 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Amit Senger

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top