Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > प्रियंका गांधी ने संत रविदास प्रतिमा पर मत्था टेका, लिया आशीर्वाद

प्रियंका गांधी ने संत रविदास प्रतिमा पर मत्था टेका, लिया आशीर्वाद

प्रियंका गांधी ने संत रविदास प्रतिमा पर मत्था टेका, लिया आशीर्वाद
X

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को संत शिरोमणी रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर पहुंची। प्रियंका ने मंदिर में संत रविदास प्रतिमा पर मत्था टेका। इसके बाद सच्चा बल्लखंड के संत निरंजन दास से आर्शिवाद लिया। प्रियंका गांधी ने संत निरंजन दास के बगल में बैठकर रैदासियों का अभिवादन भी किया।

उन्होंने कहा कि सच्चा धर्म लोगों को आपस में जोड़ने के साथ सेवा भाव भी जगाता है। सच्चा धर्म राजनीति नही सिखाता। सच्चा धर्म बैर नहीं सिखाता, तोड़ता नहीं, भेदभाव भी नही सिखाता। गुरू रविदास ने सच्चे धर्म ​की स्थापना की और प्रेम का संदेश दिया। रैदासी भक्तों की सराहना कर उन्होंने कहा कि आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं। आपने संत रविदास के सच्चे धर्म को जगाए रखा है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू‚ पूर्व विधायक अजय राय‚ महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे आदि का परिचय भी प्रियंका ने संत निरंजन दास से परिचय कराया।

इसके पहले प्रियंका गांधी का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच सीर गोवर्धनपुर पहुंचा। प्रियंका गांधी को देखने के लिए जन्मस्थान पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनकी एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए बेचैन रहे। प्रियंका मंदिर से कुछ कदम पहले उतर कर पैदल ही गुरू दरबार में गई। मंदिर परिसर में ट्रस्टियों ने उनकी अगवानी की।

Updated : 12 Oct 2021 10:54 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top