Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची लखनऊ, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची लखनऊ, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची लखनऊ, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
X

लखनऊ। भाजपा-नीत राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह और राज्य के कई मंत्री एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे। इसके बाद उनका काफिला लोक भवन के लिए रवाना हो गया। इस दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। काफिले पर पुष्पवर्षा की गई। वह लोकभवन में बैठक कर सभी विधायकों से समर्थन मांगेंगी।

द्रौपदी मुर्मू राजग प्रत्याशी के रूप में भाजपा, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों व विधायकों के साथ लोकभवन में आयोजित बैठक में समर्थन के लिए संपर्क व संवाद करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल व निषाद पार्टी के नेता डा. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के साथ रहेंगे। इसके बाद वह मुख्यमंत्री के सरकारी आवास भी पहुंचेंगी। वहां पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगी और वहीं पर रात्रिभोज भी होगा।

Updated : 18 July 2022 6:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top