Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, NDA में शामिल होने पर बताया क्या है प्लान ?

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, NDA में शामिल होने पर बताया क्या है प्लान ?

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राजभर व उनके विधायक हमारे पास विकास योजनाओं पर चर्चा करने के लिए आए थे।

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, NDA में शामिल होने पर बताया क्या है प्लान ?
X

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में भले अभी एक साल बचा हो लेकीन राजनीतिक दलों ने अपने-अपने खेमे चुनने का काम शुरू कर दिया है। एक ओर जहां विपक्ष एकजुट हो रहा है, वहीँ दूसरी और भाजपा भी एनडीए को मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की।

राजभर ने मीडिया से चर्चा में भाजपा से गठबंधन को लेकर कहा की इसका निर्णय अगस्त-सितंबर में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने के बाद लिया जाएगा। जुलाई में सुभासपा की बैठकें शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सुभासपा सात अक्तूबर को पटना में होने वाली रैली में गठबंधन का एलान करेगी।

सही समय आने पर एनडीए में होंगे शामिल -

लोकसभा के जरिए दिल्ली जाने सवाल पर पर राजभर ने कहा कि हम दिल्ली की नहीं बल्कि उप्र में राजनीति करना चाहते है। इस दौरान अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो केवल खुद को सही मानते हैं। वो नहीं चाहते कि उनके अलावा प्रदेश में कोई दूसरा पिछड़ा नेता आगे बढ़े।वहीँ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि राजभर व उनके विधायक हमारे पास विकास योजनाओं पर चर्चा करने के लिए आए थे। राजभर में एनडीए में शामिल होने के सवाल पर कहा कि सही समय आने पर वह साथ आ जाएंगे।

Updated : 24 July 2023 9:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top