Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > उप्र में मिशन शक्ति के तीसरे चरण का आगाज हुआ, 75 महिलाओं का हुआ सम्मान

उप्र में मिशन शक्ति के तीसरे चरण का आगाज हुआ, 75 महिलाओं का हुआ सम्मान

उप्र में मिशन शक्ति के तीसरे चरण का आगाज हुआ, 75 महिलाओं का हुआ सम्मान
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले शनिवार को महिलाओं और बेटियों की सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति के तीसरे चरण का आगाज हुआ।राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केन्द्रीय वित्त तथा काॅरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण तथा मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की।

इस मौके पर कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 29.68 लाख महिलाओं के खातों में 451 करोड़ रुपये तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 1.55 लाख बेटियों के खातों में 30.12 करोड़ रुपये भी भेजे गये। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ। इसके साथ ही यह अभियान आज प्रदेश के सभी 75 जिलों और 59 हजार ग्राम पंचायतों में भी शुरु हुआ। मुख्य कार्यक्रम का आनलाइन प्रसारण भी प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में किया गया। इसके अलावा हर जिले में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान वहां की भी 75 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया।

Updated : 12 Oct 2021 10:36 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top