Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > उप्र में राज्यपाल-मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों ने किया योग, योगी आदित्यनाथ ने कहा - ये हमारी विरासत का हिस्सा

उप्र में राज्यपाल-मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों ने किया योग, योगी आदित्यनाथ ने कहा - ये हमारी विरासत का हिस्सा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग में संपूर्ण आरोग्यता प्रदान करने की शक्ति है

उप्र में राज्यपाल-मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों ने किया योग, योगी आदित्यनाथ ने कहा - ये हमारी विरासत का हिस्सा
X

लखनऊ/वेबडेस्क। अन्तर-राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को उत्तर प्रदेश में योगी की धूम रही। पार्क, सार्वजनिक स्थल तथा मंदिर परिसरों में लोग योगाभ्यास करते हुए नजर आए। प्रदेश सरकार, भाजपा समेत कई स्वयंसेवी संगठनों की ओर से सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक राजभवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए। लखनऊ रेजीडेंसी में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गोरखपुर के सांसद रविकिशन गोरखपुर के दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिए। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने नोएडा में योगाभ्यास किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मुरादाबाद, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज, डॉ नीलकंठ तिवारी वाराणसी के नमो घाट पर योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

योग की परम्परा हमारी विरासत का हिस्सा


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों वर्षों की योग की परम्परा हमारी विरासत का हिस्सा है। हम सब को योग की इस विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया के लगभग 200 देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के निमित्त कार्यक्रमों के साथ जुड़कर भारत की परम्परा के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करेंगे। उन्होंने कहा कि योग भारतीय मनीषा की विश्व मानवता के कल्याण के लिए दिया गया उपहार है। हमारी परम्परा कहती है 'शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्'। जीवन के जितने भी माध्यम होते हैं वह स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकता है। जब कोई व्यक्ति स्वस्थ होगा तभी वह कोई कार्य संपन्न कर सकता है।

शारीरिक शुद्धि का माध्यम भी योग

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग की परम्परा हम सब की विरासत का हिस्सा है। आज योग वैश्विक मंच पर छाता हुआ पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करता हुआ दिखाई दे रहा है। कोरोना कालखण्ड में भी आपने देखा होगा दुनिया के अंदर सर्वाधिक मांग आयुष पद्धति की हो रही थी। भारत की ऋषि परम्परा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक अवसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में कहा कि अगर विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है तो योग एक माध्यम हो सकता है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग में संपूर्ण आरोग्यता प्रदान करने की शक्ति है। योग के अभ्यास से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। शारीरिक शुद्धि का माध्यम भी योग है। मुख्यमंत्री के साथ गोरखपुर के सांसद रवि किशन व स्थानीय नागरिकों ने योग किया।

Updated : 13 April 2024 12:49 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top