Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर हुआ हमला, ब्लेड और जहर लेकर पहुंचा युवक
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर हुआ हमला, ब्लेड और जहर लेकर पहुंचा युवक
स्वदेश डेस्क | 3 Feb 2022 9:46 AM GMT
X
X
लखनऊ। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री पर आज एक युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया। ये हमला उस समय हुआ जब वह नामांकन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, ये घटना उस समय हुई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने गुरूवार को नामांकन दाखिल करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच भाजपा के एक पूर्व कार्यकर्त्ता ने मंत्री पर हमला कर दिया। हालंकि वह असफल रहा। मौके पर उपस्थित लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। भाजपा पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि मौके पर वह भी मौजूद थे। आरोपी युवक सिद्धार्थनाथ तक नहीं पहुंच सका था। सिद्धार्थनाथ अपने कार्यालय से नामांकन के लिए निकल चुके हैं।
Updated : 3 Feb 2022 9:46 AM GMT
Tags: #Up #UPElection #BJP
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire