Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > बसपा सुप्रीमो मायावती की माँ का निधन, आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
बसपा सुप्रीमो मायावती की माँ का निधन, आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
स्वदेश डेस्क | 13 Nov 2021 12:54 PM GMT
X
X
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां रामरति का शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया।बसपा अध्यक्ष मायावती की मां के निधन का समाचार मिलने पर बसपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत विभिन्न राजनेताओं ने भी अपनी शोक संवेदना प्रस्तुत की। मायावती की माँ रामरति (92) का अंतिम संस्कार उनके दिल्ली पहुंचने पर होगा। दिल्ली में परिवार के अन्य सदस्यों का भी पहुंचना हो रहा है।
Updated : 15 Nov 2021 8:07 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire