Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > अभद्र टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेताओं पर कानूनी कार्रवाई

अभद्र टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेताओं पर कानूनी कार्रवाई

पंकज पुनिया गिरफ्तार, गौरव पंधी को कानूनी नोटिस

अभद्र टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेताओं पर कानूनी कार्रवाई
X

नई दिल्ली/lलखनऊ। कोरोना महामारी से निपटने में मोदी सरकार को मिली अंतरराष्ट्रीय सराहना को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। जिसके चलते उसके नेता दिमागी संतुलन खोकर केंद्र सरकार व भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पंकज पुनिया तथा आईटी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता गौरव पंधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। पंकज पुनिया को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर गुरूवार को अदालत में पेश किया गया। पंकज पुनिया के खिलाफ उत्तर प्रदेश के हजरतगंज और नोएडा पुलिस ने आईटी अधिनियम सहित कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज की थी। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मुताबिक पंकज पुनिया ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके अलावा भी पुनिया ने कई गणमान्य व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

लोक गायिका मालिनी अवस्थी व उनके पति अवनीश अवस्थी के खिलाफ कांग्रेस आईटी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता गौरव पंधी द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने पर मालिनी अवस्थी ने उन्हें नोटिस देते हुए जवाब देने को कहा है। 19 मई को पंथी ने ट्वीट करते हुए मालिनी अवस्थी के पति अवनीश अवस्थी को भाजपा का शाखा व्आय कहा था। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद इस ट्वीट को रद्द करना किया गया। मामला जब तूल पकड़ने लगा तो कांग्रेस प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इस पर सफाई देते हुए मालिनी को लोकप्रिय लोक गायिका बताकर मामले को शांत करने की कोशिश की थी।

मालिनी अवस्थी की लोकप्रियता इस बात से साबित होती है कि ट्वीटर पर टिप्पणी आते ही उनके हजारों समर्थकों ने कांग्रेस को सवालों के घेरे में ले लिया। खुद मालिनी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि एक स्त्री के 48 वर्षों के परिश्रम को दुर्भावना से देखने वाले तुम्हारी घिनौनी राजनीति के तरकश में तीर कम पड़ गए तो इस नीचता पर उतर आए कि मेरे पति को ही निशाने पर ले लिया जबकि मेरे पति के चरित्र व ईमानदारी की मिसाल पूरे प्रदेश में दी जाती है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष-

प्रवासी मजदूरों के लिए बसों के इंतजाम को लेकर उपजे विवाद पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विवेक बंसल को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार को अजय कुमार आगरा भी पहुँचे थे, जहाँ उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आगरा में न्यायालय से रिहा होने के बाद अजय कुमार राजधानी लखनऊ लौट रहे थे, जिन्हें लखनऊ पुलिस ने दबोच लिया।

बुधवार को अदालत में पेश होने के बाद अजय कुमार को जमानत भी मिल गई थी लेकिन इसके तुरंत बाद लखनऊ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल अजय कुमार लल्लू को 14 दिन तक अस्थायी जेल में रखा जाएगा।

जानकारी हो कि प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों के इंतजाम को लेकर उपजे विवाद पर अजय कुमार लल्लू और विवेक बंसल के खिलाफ थाना फतेहपुर सीकरी में आईपीसी की धारा 188 और 269 के अलावा महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें अजय कुमार लल्लू और पूर्व विधायक विवेक बंसल के अलावा 67 अज्ञात लोग भी आरोपित हैं।

Updated : 23 May 2020 7:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top