Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > लखनऊ: भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में लवकुश सिंह ने मांगे वोट

लखनऊ: भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में लवकुश सिंह ने मांगे वोट

सरोजनी नगर के 17 नंबर वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेनू सिंह का चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। जहां उनके पति लवकुश सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाल रखा है।

लखनऊ: भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में लवकुश सिंह ने मांगे वोट
X

लखनऊ: जैसे-जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे उम्मीदवारों के साथ-साथ समर्थकों की धुकधुकी भी बढ़ने लगी है। यही नहीं पंचायत उम्मीदवारों ने अपना अभियान भी और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सरोजनी नगर के 17 नंबर वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेनू सिंह का चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। जहां उनके पति लवकुश सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाल रखा है।

वहीं उनके समर्थक अलग-अलग टोलियां बना कर घर-घर जाकर उनके लिए वोट मांग रहे हैं। लवकुश सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान पहाड़पुर, सराय सहजादी, बनी, धवापुर, बीबीपुर आदि अन्य पंचायतों के विभिन्न गांवों और घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया वही पंचायत के युवा इनको अपनी पंचायत में देखकर गदगद दिखे। वहीं, महिलाओं और बुजुर्गों में भी काफी उत्साह दिखा।

इस मौके पर लवकुश सिंह ने विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ लंबे समय से खडे़ हैं। क्षेत्र के लोगों के हर दुख-सुख में वे साथ देते रहे हैं। अब लोगों की और अधिक सेवा करने के लिए वह राजनीति में आए हैं और चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता से उनका एक ही आग्रह है कि मतदाता विकास के लिए उनका साथ दें।

Updated : 8 April 2021 7:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top