Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > लखनऊ में फिर चला बाबा का बुलडोजर, याजदान बिल्डर का अवैध निर्माण तोड़ा
लखनऊ में फिर चला बाबा का बुलडोजर, याजदान बिल्डर का अवैध निर्माण तोड़ा
स्वदेश डेस्क | 30 March 2022 9:03 AM GMT
X
X
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में याजदान बिल्डर के मालिकों फाहद और शायम को अवैध बिल्डिंग बनाना भारी पड़ गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के बुलडोजर ने बुधवार को अवैध रूप से बनाए गए निर्माण कार्य को जमींदोज कर दिया।
हजरतगंज थाना क्षेत्र के बालू अड्डा पर बनी छह मंजिला अवैध बिल्डिंग को एलडीए के बुलडोजर ने ढहा दिया। एलडीए के जोन स्तरीय अधिकारियों ने पहले नोटिस भेजा था। इसका कोई जवाब नहीं दिया गया। बुधवार सुबह 11 बजे अवैध बिल्डिंग पर बुलडोजर चला।
कई अधिकारी मौजूद -
कार्रवाई पर भड़के बिल्डर के गुर्गे मारपीट पर आमादा हैं। पुलिस ने हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह, इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला के साथ भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है।
Updated : 30 March 2022 10:05 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire