Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > रामलला के दर्शन करेगा यूएई से आए प्रवासी भारतीयों का दल

रामलला के दर्शन करेगा यूएई से आए प्रवासी भारतीयों का दल

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में विदेश सम्पर्क विभाग ने की अगवानी

रामलला के दर्शन करेगा यूएई से आए प्रवासी भारतीयों का दल
X

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी विदेश सम्पर्क विभाग ने प्रवासी भारतीय संवाद कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में यूएई से आए प्रवासी भारतीयों का स्वागत किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने 53 भारतीय प्रवासियों के दल का स्वागत तथा अभिनंदन किया। प्रदेश मुख्यालय से प्रवासी दल अयोध्या में श्री प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम में अयोध्या दर्शन अभियान के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी राम भक्तों का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक, राजनैतिक एवं सांस्कृतिक उन्नति करते हुए विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। आज देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और आर्थिक महाशक्ति बनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत की आस्था, परम्परा, विरासत और अपनी संस्कृति के अनुरूप देश की व्यवस्थाओं के संचालन की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ काम किया और वैभवशाली नव निर्माण की ओर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज विश्व में भारत के प्रति सोच बदली है। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय विश्व में सभी जगह भारत का मान व प्रतिष्ठा बढ़ाने का कार्य भी कर रहे है और भारत में अपनी जड़ों से भी जुडे़ हुए हैं। भारतीय विश्व के विभिन्न देशों में बड़ी शक्ति के रूप में उभरे हैं। श्री चौधरी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि के लिए 5 सदियों का संघर्ष था। संघर्षों के बाद श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने सभी का श्री राम जन्मभूमि रवाना करते हुए प्रभु श्री राम लला की सब पर कृपा और विश्व मंगल की कामना की।

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदेश सरकार की ओर से सभी प्रवासी भारतीयों का अभिनंदन करते हुए प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। भाजपा विदेश विभाग के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य नकुल भारद्वाज ने प्रवासी भारतीयों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर समर्थन के साथ मजबूती देने का आग्रह किया। इस दौरान प्रभारी विभाग एवं प्रकोष्ठ ओमप्रकाश श्रीवास्तव, राजेश सूर्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय संयोजक, डॉ.एसपी तिवारी क्षेत्रीय संयोजक काशी क्षेत्र, राजीव शर्मा क्षेत्रीय सह संयोजक विदेश संपर्क विभाग पश्चिम क्षेत्र, रुचि शुक्ला विदेश विभाग के साथ कल्पना तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की महिला टीम, डॉ.रणवीर मिश्र, दीपक चौबे, अंकित, राहुल राय सहित विदेश विभाग के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विदेश संपर्क विभाग प्रदेश संयोजक राजराजेश्वर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों का दल कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भाजपा प्रदेश विदेश संपर्क की टीम के साथ अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन हेतु रवाना हुआ।

Updated : 14 March 2024 5:35 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top