Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > महिलाओं के लिए सरकार ने लिया सुरक्षा का संकल्प

महिलाओं के लिए सरकार ने लिया सुरक्षा का संकल्प

ग्राम सचिवालय में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का हो रहा निस्तारण

महिलाओं के लिए सरकार ने लिया सुरक्षा का संकल्प
X

लखनऊ। बेटियों के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने वाले मिशन शक्ति अभियान के तहत पावन पर्व नवरात्रि के पहले महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व में अधिकारियों को बेटियों की सुरक्षा को लेकर सभी स्कूल, कॉलेजों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि शाम को पुलिस की एक टीम बाजारों और भीड़ वाले इलाकों में जाकर फुट पैट्रोलिंग भी करे।

इसको लेकर सभी विभागों की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को महिला कांस्टेबल को बीट स्तर पर तैनात किए जाने के आदेश दिए। दस अप्रैल से सभी विभागों के कर्मचारी समन्वय स्थापित कर महिला बीट अधिकारी के साथ गांव की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर रहीं हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए योगी सरकार ने प्रदेश भर में इस वृहद अभियान की शुरूआत अक्टूबर 2020 से हुई।

नगरीय वार्ड और गांवों में चलेगा अभियान

प्रदेश में नगरीय वार्ड और गांवों में सप्ताह के एक दिन वृहद अभियान शुरु कर ग्राम सचिवालय में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का अधिकारी द्वारा समयबद्ध ढंग से निस्तारण किया जाएगा। इसको जल्द ही वार्ड स्तर पर लागू किया जाएगा।

Updated : 29 April 2022 4:35 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top