- द्रौपदी मुर्मू का चयन महिला सशक्तीकरण के संकल्प का प्रतिबिंब
- योगी आदित्यनाथ ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित रहे 100 दिन
- रानी घाटी मंदिर न्यास की जमीन पर असामाजिक तत्वों ने किया था कब्जा, पुलिस ने खाली कराई
- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हासिल किया विश्वास मत, 164 विधायकों का मिला समर्थन
- देश में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटों में मिले 16,135 नए मरीज
- शिवसेना पर दावे की लड़ाई पहुंची सुप्रीम कोर्ट, 11 जुलाई को होगी सुनवाई
- लगातार चुनाव हार रह अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, सपा की सभी कार्यकारिणी भंग की
- अर्थवयवस्था के लिए अच्छी खबर, तीन हफ्ते बाद बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, 2.7 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी
- दो भागों में रिलीज होगी मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन, पोस्टर आया सामने
- IND vs ENG Test : भारत के 416 रन के जबाव में इंग्लैंड के पांच विकेट पर 84 रन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा नि : शुल्क प्रशिक्षण
महिला सुरक्षा विशेष दल महिलाओं और बेटियों को कर रहे जागरूक
X
लखनऊ। आत्मनिर्भर यूपी के संकल्प को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार अपनी योजनाओं से शहरी एवं ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ महिलाओं के स्वरोजगार के सपने को साकार कर रहे हैं। यूपी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई सोच के साथ शुरू की गई योजनाओं पर ग्रामीण महिलाएं उत्साहपूर्वक काम कर रही हैं । इसके साथ वो स्वयं ही नहीं बल्कि दूसरी महिलाओं को भी रोजगार दिला उनके कदमों को विकास के राह पर बढ़ाने का काम कर रहीं हैं।
यूपी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक ओर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सिलाई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा विशेष दल महिलाओं और बेटियों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश के अलग अलग जिलों में थानों की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
महिलाओं को दिया गया निःशुल्क प्रशिक्षण
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उषा सिलाई स्कूल की तरफ से निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। उनके द्वारा सिले कपड़ो की मार्केटिंग भी की जा रही है। विभाग की ओर से अलग अलग चरणों में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 300 महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा चुका है।