Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > सपा के पूर्व विधायक कल्पनाथ भाजपा में शामिल, कभी सदन में रोए थे फुट-फुट कर

सपा के पूर्व विधायक कल्पनाथ भाजपा में शामिल, कभी सदन में रोए थे फुट-फुट कर

सपा के पूर्व विधायक कल्पनाथ भाजपा में शामिल, कभी सदन में रोए थे फुट-फुट कर
X

लखनऊ। लोकसभा उपचुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को एक बार फिर झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रहे कल्पनाथ पासवान ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कल्पनाथ पासवान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले भाजपा ने शनिवार को सपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व विधायक रामदर्शन यादव को भी पार्टी में शामिल किया था। कल्पनाथ पासवान का पासी समाज में मजबूत पकड़ मानी जाती है।

मुबारकपुर विधानसभा के शाहगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक ने डिप्टी सीएम का आभार जताया।

भाजपा से की राजनीतिक करियर की शुरुआत -

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1991 में कल्पनाथ पासवान पहली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मेंहनगर सुरक्षित विधानसभा सीट से सदन में पहुंचे। इसके बाद इन्हें लगातार चार बार हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कल्पनाथ पासवान वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी ने मेंहनगर विधानसभा से अपने सिटिंग विधायक बृजलाल सोनकर का टिकट कल्पनाथ पासवान को टिकट दिया और कल्पनाथ पासवान दोबारा विधायक चुने गये। वर्ष 2019 में कल्पनाथ पासवान काफी सुर्खीयों में तब आये, जब उन्होंने 10 लाख रुपये चोरी होने के मामले में सदन में फूट-फूट कर रोए थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कल्पनाथ पासवान का टिकट काट दिया था। अब कल्पनाथ पासवान ने भाजपा का दामन थाम लिया है।कल्पनाथ पासवान का कहना है कि वे पहले से ही भाजपाई रहे हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी के द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो को देखते हुए उन्होंने एक बार फिर अपने घर में वापसी की है।

Updated : 5 July 2022 8:11 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top