Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > कोरोना हेल्पलाइन नंबर : लोगों के लिए नही सिर्फ कागजों पर ही है एक्टिव

कोरोना हेल्पलाइन नंबर : लोगों के लिए नही सिर्फ कागजों पर ही है एक्टिव

कुछ घण्टी जाते ही फोन काट दे रहे थे और कुछ रिसीव करने के बाद ऑक्सीजन और बेड न होने की दलील देकर फोन डिस्कनेक्ट कर दे रहे थे। कुल मिलाकर हालात बद से बद्तर हो चुके हैं।

कोरोना हेल्पलाइन नंबर : लोगों के लिए नही सिर्फ कागजों पर ही है एक्टिव
X

लखनऊ: कोरोना संक्रमण से उपजे हालात से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के दावे लगातार तीसरे दिन भी जरूरतमंद लोगों का मख़ौल उड़ाते रहे। आयुष्मान भारत के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए घोषित किए गए निजी अस्पतालों के नंबरों का तीसरे दिन भी स्टिंग किया गया। मगर उनमें से अधिकांश डॉक्टरों/अस्पतालों ने फोन नहीं रिसीव किया।

पड़ताल में यह भी सामने आया कि निजी अस्पताल कोरोना संक्रमित मरीजों से किनारा काट रहे हैं। जारी किए गए अधिकांश नंबरो पर कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। कुछ घण्टी जाते ही फोन काट दे रहे थे और कुछ रिसीव करने के बाद ऑक्सीजन और बेड न होने की दलील देकर फोन डिस्कनेक्ट कर दे रहे थे। कुल मिलाकर हालात बद से बद्तर हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की सुनवाई न तो सरकारी में हो रही और न ही निजी में ही सुनवाई हो रही है।

हाल-ए-कोरोना हेल्पलाइन

समय : दोपहर 10:21,शाम 04:31 एंडवांस न्यूरो एंड जनरल हॉस्पिटल - डॉ. विनोद कुमार- 9415022002-दोपहर से शाम तक फोन बिज़ी रहा।

समय: 10:22, 04:23एवन हॉस्पिटल-खुर्रम अतीक रहमानी- 9450374007-फोन स्विच ऑफ रहा।

समय 10.25,04:25 अपोलो मेडिक्स.- प्रमित मिश्रा- 8429029801 नंबर अमान्य बताता रहा।

समय: 11:00, 04:26 कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल- कर्नल डॉ. मोहम्मद एजाम-8318527150- मगर फोन रिसीव नहीं हुआ।

समय: 11:33,04:27 फेहमिना हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ब्लड बैंक-सलमान खालिद- 9935672929- फोन रिसीव नहीं हुआ।

समय: 11:40, 04:42ग्रीन सिटी हॉस्पिटल-डॉ. विनीत वर्मा- 8400000784 -शाम तक फोन व्यस्त रहा।

समय:11:42, शाम 04:45 जेपी हॉस्पिटल- आरवी सिंह- 9554936222-फोन स्विच ऑफ रहा।

समय:11:43, शाम 4:48 किंग मेडिकल सेंटर-डॉ. अभय सिंह- 9415328915-फोन रिसीव नहीं किया।

समय: दोपहर 11:50, शाम: 04:50 मां चंद्रिका देवी हॉस्पिटल- गायत्री सिंह- 9415020266-फोन रिसीव हुआ।

समय: 11:52,शाम:04:53,पूजा हॉस्पिटल एंड मल्टी स्पेशियिलिटी सेंटर आशुतोष पांडेय-9670588871-फोन रिसीव नहीं हुआ।

समय:11:53, शाम 04:55राजधानी हॉस्पिटल- चंद्र प्रकाश दुबे-9415162686-फोन रिसीव नहीं हुआ।

समय: 11:49, शाम 05:00 संजीवनी मेडिकल सेंटर- सुनील कुमार सोनी- 8840466030-फोन लगातार बिज़ी रहा है।

समय: शाम 05:10श्री साईं लाइफ हॉस्पिटल-योगेश शुक्ला- 9450407843-फोन स्विच ऑफ रहा।

समय: दोपहर 01:00, शाम 05:15 वागा हॉस्पिटल- संदीप दीक्षित- 9839165078 फोन रिसीव नहीं हुआ।

समय: दोपहर 01:10, शाम 05:20 विनायक मेडिकेयर हॉस्पिटल- डॉ मनीष चंद्र सिंह- 9984735111-फोन लगातार व्यस्त रहा।

समय: दोपहर 01:20, शाम 05:25 विनायक ट्रामा सेंटर एंड हॉस्पिटल- अमित नंदन मिश्रा- 9919604383- फोन बंद रहा।

जिला प्रशासन द्वारा जारी नंबर का स्टिंग ऑपरेशन में यह रहा हाल

जिला प्रशासन द्वारा जारी नंबर का स्टिंग ऑपरेशन में यह रहा हाल द्वितीय शिफ्ट (दोपहर तीन बजे से रात 11 बजे तकी)

समय: दोपहर 4:18 बजेडा. रवि पांडेय : 7007111277- फोन रिसीव नहीं हुआ।

समय : दोपहर 4:22 बजे डा. नवनीत बंसल- 9406776112- दो बार फोन बिजी बताता रहा, तीसरी बार पूरी बेल गई रिसीव नहीं हुआ।

समय : दोपहर 4:21 बजे डा. झरना रस्तोगी- 7007490701- पूरी रिंग गई फोन रिसीव नहीं हुआ।

समय: दोपहर 4:25 बजेडा. जयंत-7052267739- तीन बार फोन मिलाया गया नॉट रीचेबल मिला।

समय दोपहर 4:28 बजे डा. शबीना यासमीन- 8127904559-आपके द्वारा नंबर उपयोग में नहीं है, कृपया नंबर जांच ले फिर डायल करें। डॉ. रेखा यादव-738897959- क्षमा करें यह सेवा अभी उपलब्ध नहीं है।

समय : दोपहर 4:31 बजेडा. जहरुद्दीन-7876394771- नंबर स्विच ऑफ था।

समय : दोपहर 4:32 बजेडा चंद्रकांता-7608991531-आपके द्वारा डायल किया गया नंबर उपयोग में नहीं है, कृपया नंबर जांच ले फिर डायर करें।

समय: दोपहर 4:33 बजेडा. शगुफ्ता-9198620433-घंटी जाती रही, लेकिन फोन नही उठा।

समय:दोपहर 4:34 बजेडा. बृजीत दुबे-9839229048-घंटी जाती रही, लेकिन फोन नही उठा।

समय दोपहर 4:36 बजेडा. कुतुब जमा- 8542193393- दो बार फोन मिलाया गया, यह सेवा अभी उपलब्ध नहीं है कृपया कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें।

स्वागत ही करती रही हेलो डॉक्टर सेवा :

0522-3515700 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेलो डॉक्टर सेवा में फोन मिलाने पर किसी से बात नहीं हो सकी। दूसरी तरफ से लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के हेलो डाक्टर सेवा में आपका स्वागत है। करीब पांच मिनट तक यही टोन बजती रही, इसके बाद भी किसी से बात नहीं हो सकी।

Updated : 21 April 2021 3:47 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top