Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > कांग्रेस उप्र में जयभारत जनसंपर्क अभियान चलाएगी : प्रियंका गांधी

कांग्रेस उप्र में जयभारत जनसंपर्क अभियान चलाएगी : प्रियंका गांधी

कांग्रेस उप्र में जयभारत जनसंपर्क अभियान चलाएगी : प्रियंका गांधी
X

नईदिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को बधाई दी। प्रियंका ने रविवार सुबह ट्वीट कर कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ''जयभारत जनसंपर्क अभियान'' चलाएगी। इस अभियान के तहत उप्र के गांव-गांव में स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों, किसानों को कांग्रेस सम्मानित करेगी और प्रत्येक प्रदेशवासी को देश को मजबूत बनाने में योगदान देने के लिए धन्यवाद देगी।

लाएगी।

प्रियंका ने कहा कि हमारे देश के लाखों नायकों, करोड़ों देशवासियों ने सर्वोच्च बलिदान देकर आज के दिन देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी दिलाई थी। उन्होंने कहा कि आजादी मिलने के बाद इन 75 वर्षों में हमारे महान देश ने बहुत प्रगति की और दुनिया के पटल पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि आजाद भारत को शक्तिशाली बनाने में हमारे किसानों, जवानों, मेहनतकश मजदूरों, युवाओं, वैज्ञानिकों, छोटे-बड़े व्यापारियों, महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ये सभी बधाई के पात्र हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top