Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > कांग्रेस कैलेंडर के माध्यम से 10 लाख घरों में पहुंचाएगी प्रियंका का संदेश

कांग्रेस कैलेंडर के माध्यम से 10 लाख घरों में पहुंचाएगी प्रियंका का संदेश

कांग्रेस कैलेंडर के माध्यम से 10 लाख घरों में पहुंचाएगी प्रियंका का संदेश
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पांव जमाने के लिए तैयार कांग्रेस पार्टी की ओर से एक और कदम बढ़ाया गया है। कांग्रेस मुख्यालय से 10 लाख कैलेंडर लखनऊ भेजे गयें हैं, जिसमें प्रियंका गांधी का संदेश छुपा हुआ है।

कांग्रेस के 2021 के कैलेंडर में हर पन्ने पर प्रियंका गांधी के चित्र को प्रदर्शित किया गया है, जिसके माध्यम से प्रियंका गांधी के संदेश को देने की कोशिश की गई है। कैलेंडर में कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी को गरीब, शोषित, वंचित, नौजवान, महिलाएं, किसान का हितैषी दिखाया गया है।

कांग्रसे पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की ओर से उत्तर प्रदेश में 10 लाख कैलेंडर बांटा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कैलेंडरो का वितरण करने के लिए एक प्रदेश स्तरीय बैठक होनी है। कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी की मानें तो यह कैलेंडर जिला स्तर पर कमेटी के सुपुर्द कर लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।कैलेंडर को प्रबुद्ध वर्ग से लेकर मजदूर नेता तक कांग्रेस पार्टी पहुंचाएगी। जिससे प्रियंका गांधी जी के कैलेंडर में छिपे संदेश को हर व्यक्ति की सोच तक जोड़ा जा सके।

Updated : 12 Oct 2021 11:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top