Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > कांग्रेस ने भूपेश बघेल को सौंपी उप्र विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी, बनाया पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने भूपेश बघेल को सौंपी उप्र विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी, बनाया पर्यवेक्षक

कांग्रेस ने भूपेश बघेल को सौंपी उप्र विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी, बनाया पर्यवेक्षक
X

नई दिल्ली/लखनऊ। साल 2022 की शुरूआत में उत्तरप्रदेश सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। आगामी चुनावों को देखते पार्टियां निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक रूप से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर दी है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ये जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो चुनावी रणनीति के कुशल रणनीतिकार हैं और पिछड़ा वर्ग से आते है, उन्हें उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया जाता है।भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया उसके लिए धन्यवाद। एक बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, मैं सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

छत्तीसगढ़ में 15 वर्षो बाद कांग्रेस की सरकार लाने में भूपेश बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री भूपेश को उत्तर प्रदेश की टीम को मार्गदर्शन के लिए लगाया गया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top