Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > उप्र में कई जगहों पर आई ईवीएम खराब होने की शिकायत, मतदान हुआ बाधित

उप्र में कई जगहों पर आई ईवीएम खराब होने की शिकायत, मतदान हुआ बाधित

उप्र में कई जगहों पर आई ईवीएम खराब होने की शिकायत, मतदान हुआ बाधित
X

लखनऊ। विधानसभा के लिए छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। उप्र में कई जगह ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिली है।ईवीएम में गड़बड़ी होने का सिलसिला लगातार चल रहा है। इसी के तहत बलिया जनपद के सिकंदरपुर के बाछापार पोलिंग बूथ संख्या 198 पर ईवीएम खराब हुई है। इवीएम की गड़बड़ी को लेकर मतदाताओं में काफी नाराजगी दिखी है। जनपद बस्ती सदर के जीआईसी बूथ संख्या 231 पर ईवीएम खराब मिली है। इसी तरह रुधौली 309 के बूथ संख्या 160 पर ईवीएम खराब, सुबह से तीन ईवीएम खराब हो चुकी है।

बलरामपुर जिले की बलरामपुर 294 के बूथ संख्या 373 पर ईवीएम खराब है। गोरखपुर जिले की खजनी 325 के बूथ संख्या 67 पर ईवीएम,कैंपियरगंज विधानसभा-320 बूथ नंबर-108 पर आधे घंटे से ईवीएम खराब है। शहर 322 के बूथ संख्या 404 पर ईवीएम खराब हो गई है।

सिद्धार्थनगर जिले की बांसी 304 के बूथ संख्या 320 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान बाधित। बस्ती जिले की रुधौली 309 के बूथ संख्या 518 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान नहीं हो पा रहा है। गोरखपुर शहर 322 के बूथ संख्या 404 पर ईवीएम खराब हो गई है। कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा-332 के बूथ नंबर-18 पर ईवीएम खराब है।अंबेडकरनगर जिले की 278 टांडा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 135 पर ईवीएम खराब होने से मतदान रुका। हालांकि कुछ जगहों पर मशीन को ठीक करवाकर मतदाना पुन: चालू करवा दिया गया है।

Updated : 5 March 2022 2:53 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top