Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और राशन के वितरण के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और राशन के वितरण के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और राशन के वितरण के दिए निर्देश
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बरसात और नदियों के जल स्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी और बढ़ा दी है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन और जरूरत की अन्य चीजों के लगातार वितरण करने के निर्देश दिए हैं।

हालात पर नजर रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने जल शक्ति मंत्री डा0 महेंद्र सिंह को बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर राहत कार्यों के निरीक्षण करने का निर्देश जारी किया है। मंगलवार को अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में किसी तरह की रुकावट नहीं आनी चाहिए। गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, महराजगंज, गोंडा, श्रावस्ती सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के हालात पर चर्चा करते हुए योगी ने कहा कि इन इलाकों में बाढ़, अतिवृष्टि की समस्या है। राप्ती, बूढ़ी राप्ती नदियां उफान पर हैं। इन इलाकों की खास तौर से निगरानी रखी जाए। राहत कैंपों में सुविधाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्री आज ही इन क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण करें। प्रभावित लोगों को तत्काल राशन आदि उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने बाढ़ को देखते हुए राहत मोचक टीमों के 24 घंटे मुस्तैद रह कर काम करने के निर्देश जारी किए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री योगी बाढ़ की स्थिति पर खुद लगातार नजर रख रहे हैं। पिछले दिनों बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर उन्होंने खुद हालात का जायजा लिया था।

Updated : 12 Oct 2021 10:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top