Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा
X

नईदिल्ली/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान संगठन और दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद योगी सीधे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे। योगी ने नड्डा को 'प्रवासी संकट का समाधान' पुस्तक भी भेंट की। इस मुलाकात के दौरान योगी ने कोरोना महामारी के दौरान 'सेवा ही संगठन' अभियान के तहत किए गए राहत कार्यों की जानकारी दी। साथ ही इस अभियान को आगे और गति देने की योजना भी बताई।नड्डा से मुलाकात के दौरान योगी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इसके साथ ही संगठन और सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई।योगी पिछले गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उसके बाद वह आज प्रधानमंत्री मोदी और नड्डा से मिले।

Updated : 12 Oct 2021 10:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top