योगी आदित्यनाथ ने होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा - भारत ने ट्रेडिशनल मेडिकल के क्षेत्र में लम्बी छलांग लगाई

योगी आदित्यनाथ ने होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा -  भारत ने ट्रेडिशनल मेडिकल के क्षेत्र में लम्बी छलांग लगाई
X
उत्तर प्रदेश में पहली बार आयुष के अलग-अलग विधाओं के लिए आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 393 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को नियुक्ति सौंपे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी नवचयनित फार्मासिस्टों को ह्रदय से बधाई, अधीनस्थ चयन आयोग को निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के लिए भी बधाई।

योगी ने कहा कि आज भारत ने ट्रेडिशनल मेडिकल के क्षेत्र में लम्बी छलांग लगाई है। कोरोना काल में आपने देखा होगा। होम्योपैथिक और आयुष के बारे मे लोग जागरूक रहे, लेकिन पहली बार देश में योग आयुष को मिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयुष मंत्रालय का गठन किया गया। आज योग को वैश्विक मान्यता मिली है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में विश्व के 190 देश जुड़ते हैं, भारत की देन से वैश्विक मान्यता मिली। भारत का आयुष काढ़ा विपत्ति के समय लोगों के लिए जीवन रक्षक बना। उत्तर प्रदेश में पहली बार आयुष के अलग-अलग विधाओं के लिए आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

सरकारी व्यवस्था में कोई भर्ती नहीं

2014 के पहले होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के लिए सरकारी व्यवस्था में कोई भर्ती नहीं थी। यदा कदा हो गया तो हो गया। आज हम हर 05 हजार की आबादी पर योग और वेलनेस सेंटर बनाने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। आयुष के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। आयुष को आमजन के सुविधा के लिए पहुंचाने के कार्य हो रहे है। आयुर्वेद नेचुरोपैथी यूनानी विधाओं में आज भी लोग करियर बनाने मे हिचकते हैं। जबकि इसके माध्यम से उत्तम आरोग्यता मिलेगी ही, साथ ही अच्छा कॅरियर भी बनेगा, इनसे जुड़े लोग अपनी सोच को बदलें। इसमें उत्कृष्ट संभावनाएं हैं। पैरामेडिक्स इसके बैक बोन हैं।

छह लाख नौकरियां -

होम्योपैथिक का जन्म जर्मनी में हुआ। जबकि इसकी मीठी गोलियां कोई भी व्यक्ति ले सकता है। जहां आपको ड्यूटी दी जाए, वहां उपलब्ध रहकर आप इस विधा को मजबूती दे सकते हैं। अगर आपकी नियुक्ति के बाद आप ड्यूटी पर न जाएं, मरीजों को इलाज़ न मिले तो यह कृतज्ञता नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कैबिनेट ने योग प्राकृतिक चिकित्सा की डिग्रियों को भी मान्यता दी है। आयुष विश्वविद्यालय और निदेशालय के माध्यम से इसमें तकनीकी डिग्री डिप्लोमा के लिए दिये जाने के कार्य हो रहे हैं। पहले लोक सेवा आयोग और चयन आयोगों में परिणाम आने में डेढ़ दो साल लग जाते थे। अब कार्य इतनी तेज़ी से हो रहा है कि पिछले छह वर्षों में छह लाख से ज्यादा नौकरियां मिलीं।

Tags

Next Story