Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > प. बंगाल परिवर्तन की राह पर, लव जिहाद मुस्लिम विरोधी नहीं: योगी आदित्य नाथ

प. बंगाल परिवर्तन की राह पर, लव जिहाद मुस्लिम विरोधी नहीं: योगी आदित्य नाथ

प. बंगाल परिवर्तन की राह पर, लव जिहाद मुस्लिम विरोधी नहीं: योगी आदित्य नाथ
X

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रदेश के हालात से लेकर बंगाल विधानसभा चुनावों पर चर्चा की। उन्होंने कोरोना संकट को लेकर कहा की कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिला। उसी के अनुसार हमने आवश्यक कदम उठाये, जिसके कारण हालात नियंत्रण में रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे प्रदेश की कुल आबादी 24 करोड़ है लेकिन आज अगर एक्टिव केस के मामले देखे जाएं तो वो दो हजार से कम हैं। उन्होंने कहा की उप्र की आबादी करीब ब्राजील के बराबर है। इतनी बड़ी आबादी वाले राज्य में हमारी सरकार ने बेहतर काम किया। जबकि दिल्ली की जनसंख्या करीब पौने दो करोड़ है लेकिन वहां कोरोना केस तो ज्यादा हैं ही, मौतें भी यूपी से ज्यादा हुई हैं। दिल्ली में 11 हजार लोगों की मौत हुई, वहीँ उप्र में करीब 8 हजार लोगों की मौत हुई है।

गृह मंत्री ने संभाले हालात -

मुख्यमंत्री योगी ने कहा की स्वास्थ्य के क्षेत्र में सर्वाधिक खर्च दिल्ली में होता है। इसके बावजूद दिल्ली में हालात बेहद बिगड़ गए। जिसके बाद गृह मंत्री शाह खुद सामने आए और दिल्ली को संभाला।जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पा सका। उन्होंने कहा की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी हमारे कोरोना प्रबंधन को सराहा।

लव जिहाद मुस्लिम विरोधी नहीं -

उन्होंने लव जिहाद के मुद्दे पर कहा की ये कानून मुस्लिम विरोधी नहीं है बल्कि हिंदुओं पर भी लागू होता है। इस कानून के तहत जो गलत करेगा, उसे दंडित किया जाएगा। इसके साथ उप्र में आगामी 2022 में होने वाले चुनावों को लेकर कहा की हम बहुमत के साथ जीतेंगे। हम प्रदेश की जनता के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। हमें विशवास है की आगामी चुनाव में सहयोगी दलों को मिलाकर 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।

बंगाल परिवर्तन की राह पर -

मुख्यमंत्री ने प.बंगाल में होने वाले चुनाव पर कहा की बंगाल परिवर्तन की राह पर है। उन्होंने कहा की जो विकास उत्तर प्रदेश के अंदर हुआ है। जो विकास भाजपा शासित राज्यों में हुआ है। वहीँ बंगाल में भी होना चाहिए।




Updated : 27 Feb 2021 5:41 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top