Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > कोरोना टीकाकरण अभियान दुनिया को आत्मनिर्भर भारत की क्षमता दिखाएगा : योगी आदित्यनाथ

कोरोना टीकाकरण अभियान दुनिया को आत्मनिर्भर भारत की क्षमता दिखाएगा : योगी आदित्यनाथ

कोरोना टीकाकरण अभियान दुनिया को आत्मनिर्भर भारत की क्षमता दिखाएगा : योगी आदित्यनाथ
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक कवायद को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान दुनिया को आत्मनिर्भर भारत की क्षमता दिखाएगा। उन्होंने ने एक साल से भी कम समय में कोरोना का टीका विकसित करने वाले वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा की, "आदरणीय प्रधानमंत्री का दूरदर्शी नेतृत्व और प्रतिबद्ध वैज्ञानिकों का कठिन परिश्रम आज देशव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के रूप में सफल होने जा रहा है। आज पूरा विश्व 'आत्मनिर्भर भारत' की क्षमता से परिचित होगा। यह अभियान पूरी दुनिया के सामने भारत को गौरवान्वित करे। सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि टीकाकरण हेतु अपने क्रम की धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करें और इस ऐतिहासिक महाभियान को सफल बनाएं। यह अभियान विश्व पटल पर भारत को गौरव भूषित करेगा।

बता दें की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोनवायरस के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पहले चरण में लाखों हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन श्रमिकों का टीकाकरण होगा।इसके पहले चरण के अंत तक अनुमानित 3 करोड़ लोगों तक पहुंचना है।


Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top