Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > प्रदेश में शांति, सौहार्द व आस्था के सम्मान के लिए भाजपा को मजबूत करें : योगी आदित्यनाथ

प्रदेश में शांति, सौहार्द व आस्था के सम्मान के लिए भाजपा को मजबूत करें : योगी आदित्यनाथ

प्रदेश में शांति, सौहार्द व आस्था के सम्मान के लिए भाजपा को मजबूत करें : योगी आदित्यनाथ
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हलवाई समाज व कसौंधन समाज से आहवान किया कि प्रदेश में शांति, सौहार्द व आस्था के सम्मान के लिए भाजपा को मजबूत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश के हित के लिए एकजुट होकर विपक्ष के मंसूबों को ध्वस्त करना होगा। मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द के दुश्मन कौन हैं, सब लोग जानते हैं। यदि उनकी सत्ता आती है तो समाज के सामने उसी प्रकार की स्थिति पैदा होगी। आज भाजपा की सरकार में किसी व्यापारी की सम्पत्ति पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। पहले पर्व और त्यौहारों पर दंगे होते थे, कर्फ्यू लग जाता था। व्यापारी समाज उसकी चपेट में आ जाता था। सत्ता के सरपरस्त माफिया व्यापारी समाज को तंग करते थे। आज माफिया जेल में हैं। पिछली सरकार में गुण्डों का राज था। अपराध और अपराधियों के प्रति शासन की मंशा क्या है, यह आज बताने की जरूरत नहीं है। कोरोनाकाल में भी हर व्यक्ति को राहत पहुंचाने का काम किया गया।

जो राम के नहीं वह किसी काम के नहीं -

2 नवंबर 1990 में अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो अयोध्या में रामभक्तों के ऊपर गोली चलाने का दुस्साहस कोई नहीं कर सकता था। राम द्रोहियों ने वोटबैंक के लिए निर्दोष कारसेवकों पर बर्बर गोली कांड करने का दुस्साहस किया। जो राम के नहीं हो सकते ,वह हमारे किसी काम के नहीं हो सकते।मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के लिए हमें आन्दोलन करना पड़ता था।क्या सपा,बसपा कांग्रेस के राज में राम मंदिर बनता। भाजपा सरकार में रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बन रहा है।

हलवाई समाज हमेशा भाजपा के साथ -

चायल से विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हलवाई समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा, आज भी है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह मेहनत करने वाला ईमानदार समाज है। इस समाज की एक ही पीड़ा है कि त्यौहार के समय मिठाई के सेंपल लेने के नाम पर बेवजह परेशान किया जाता है।रामचन्द्र कसौंधन ने कहा कि हमारे समाज की राजनैतिक भागीदारी बहुत कम है। इसके लिए हम लोगों को स्वयं सक्षम होना पड़ेगा।

Updated : 22 Oct 2021 7:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top