Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > प्रियंका वाड्रा सहित कई कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

प्रियंका वाड्रा सहित कई कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

प्रियंका वाड्रा सहित कई कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप
X

लखनऊ। हजरतगंज थाना में शनिवार को सचिवालय पुलिस चौकी के इंचार्ज गिरीराज गिरी की तहरीर पर कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्राउ प्र कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, दिलप्रीत सिंह, वेदप्रताप त्रिपाठी समेत पांच सौ कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है।

दरअसल, प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत रखा था। इस थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू है। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के एकत्र होने से क्षेत्र में कोविड 19 महामारी एक्ट को भी तोड़ा गया। हजरतगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला के निर्देशानुसार सचिवालय पुलिस चौकी के इंचार्ज ने थाने में तहरीर दी और इसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गयी। इस सम्बंध में कांग्रेसी नेताओं से पूछताछ होगी और अज्ञात कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनके नाम भी एफआईआर में शामिल किये जायेंगे।

Updated : 12 Oct 2021 10:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top