Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > अजित बालियान ने बसपा का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा, कहा- राष्ट्रवाद की विचारधारा पर काम करूंगा

अजित बालियान ने बसपा का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा, कहा- राष्ट्रवाद की विचारधारा पर काम करूंगा

अजित बालियान ने बसपा का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा, कहा- राष्ट्रवाद की विचारधारा पर काम करूंगा
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर शुरू हो गया है। आज सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के नेता अजीत बालियान भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

अजीत बालियान के साथ ही कांग्रेस नेता अजय कुमार द्विवेदी, मुरली मनोहर जायसवाल, अभय नाथ त्रिपाठी, सपा नेता सोनम किश्ती, वैभव चतुर्वेदी, शिरोमणि अकाली दल के सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की प्रीति तिवारी भी भाजपा में शामिल हो गईं।

बसपा में घुटन -

इस अवसर पर अजीत बालियान ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा की वहां कई दिनों से घुटन महसूस कर रहा था। जनता के मुद्दों को अच्छे से उठा नहीं पा रहा था। वहां सब कुछ एक खांचे में तय होता है, इसलिए भाजपा में जनसेवक के रूप में काम करने का निर्णय लिया है। यहां राष्ट्रवाद की विचारधारा पर काम करूंगा।

350 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी -

भाजपा प्रदेश सध्याक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा की जनता विकास चाहती है।योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्योंऔर जनता के विशवास के चलते भाजपा आगामी चुनाव में 350 से भी ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेगी। उन्होंने आगे कहा की 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में पहले महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं लेकिन अब कानून का राज है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है।

भाजपा आगे -

प्रदेश में गामी विदभंसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में जुट गए है। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा सबसे आगे नजर आ रही है। भाजपा जहां 350 से अधिक सीटों पर जीत का दावा कर रहीं है, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव 400 सीटें जितने का दावा कर रहे है। दूसरी ओर बसपा ब्राह्मण सभा और कांग्रेस जन संपर्क माध्यम से जीत को सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।


Updated : 12 Oct 2021 10:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top