Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > भाजयुमो कार्यसमिति की बैठक कल होगी आयोजित, मुख्यमंत्री योगी करेंगे संबोधित

भाजयुमो कार्यसमिति की बैठक कल होगी आयोजित, मुख्यमंत्री योगी करेंगे संबोधित

भाजयुमो कार्यसमिति की बैठक कल होगी आयोजित, मुख्यमंत्री योगी करेंगे संबोधित
X

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक कल शुक्रवार को इन्द्रिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या अलग-अलग सत्रों में सम्बोधित करेगें।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बताया कि भाजयुमों की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को सुबह 11 बजे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या संबोधित करेंगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल संबोधित करेगें। जबकि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेगें।

Updated : 12 Oct 2021 10:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top