Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > उप्र में भाजपा ने जिला पंचायत चुनावों में फहराया परचम, सपा को गढ़ में हराया

उप्र में भाजपा ने जिला पंचायत चुनावों में फहराया परचम, सपा को गढ़ में हराया

उप्र में भाजपा ने जिला पंचायत चुनावों में फहराया परचम, सपा को गढ़ में हराया
X

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में भाजपा ने जिला अध्यक्ष पद के चुनाव में 75 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज कर परचम फहरा दिया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में मिली जीत ने योगी सरकार का मनोबल बढ़ा दिया है।

राज्य की 22 जिला पंचायतों के अध्यक्षों को मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था,जिनमें भाजपा के 21 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीते थे।शनिवार को शेष 53 जिलों में मतदान कराया गया। जहां आज परिणाम घोषित हुआ। कुल 75 पदों में से भाजपा को 67 सपा को 5, रालोद, जनसत्ता दल जनतांत्रिक और निर्दलीय को 1-1 सीट मिली। भाजपा ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को उनके गढ़ मैनपुरी, रामपुर, बदायूं व आजमगढ़ में शिकस्त दी है।

पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है -

पंचायत चुनाव या जिला पंचायत प्रमुखों के चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं होते हैं, लेकिन उम्मीदवारों को विभिन्न दलों का मौन समर्थन प्राप्त होता है।जिला पंचायत अध्यक्ष विभिन्न जिलों की जिला पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों में से चुने जाते हैं।राज्य में चार चरणों के पंचायत चुनाव पिछले महीने संपन्न हुए।

Updated : 12 Oct 2021 10:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top