Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > भाजपा-अपना दल-निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे 2022 का चुनाव, योगी करेंगे नेतृत्व

भाजपा-अपना दल-निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे 2022 का चुनाव, योगी करेंगे नेतृत्व

भाजपा-अपना दल-निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे 2022 का चुनाव, योगी करेंगे नेतृत्व
X

लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए बाजपा के चुनाव प्रभारी धमेन्द्र प्रधान ने कहा है कि 2022 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। प्रधान ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही।

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी के गठबंधन का ऐलान भी किया और कहा कि 2022 का चुनाव दोनों पार्टियां मिलकर लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से सभी साथी दलों को मजबूती मिलेगी। '

योगी आदित्यनाथ होंगे चेहरा -

एक सवाल के जवाब में चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी तथा उसके गठबंधन के चेहरे होंगे। उनका ध्यान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान की ओर दिलाया गया कि चुनाव के बाद विधायक अपना नेता चुनेंगे। इस पर प्रधान ने कहा कि इसकी एक लम्बी प्रक्रिया है और अभी हम लोग मोदी-योगी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ अभी मुख्यमंत्री हैं, इसलिए यह कोई सवाल नहीं है।

अपना दल भी रहेगा साथ -

बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि 2022 का चुनाव और मजबूती से लड़ा जाए, उसके लिए हम रणनीति तैयार करके काम कर रहे हैं। निषाद पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और हमारे साथ अपना दल भी रहेगा। संजय निषाद को दी जाने वाली सीटों की संख्या और एमएलसी बनाये जाने के सवाल पर प्रधान ने कहा कि वक्त आने पर सारी चीजें स्पष्ट की जाएंगी। अभी पार्टी ने सीटों का बंटवारा नहीं किया है। गठबंधन हुआ है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में निषाद पार्टी भी चुनाव लड़ेगी।

Updated : 12 Oct 2021 10:31 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top