Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > वकालत में भी हाथ आजमाएंगे भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

वकालत में भी हाथ आजमाएंगे भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

- सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिसिंग एडवोकेट के तौर पर नजर आए ईडी के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर और सरोजनीनगर से भाजपा विधायक

वकालत में भी हाथ आजमाएंगे भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह
X

ईडी से इस्तीफा देने के बाद सरोजनीनगर से लड़ा विधानसभा चुनाव

लखनऊ/वेब डेस्क। सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के तौर पर नजर आए। वह जनहित के कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक सक्रिय विधायकों में गिने जाते हैं। अब तक वह कई क्षेत्रों में हाथ आजमा चुके हैं। पहले पीपीएस अफसर फिर प्रवर्तन निदेशालय में संयुक्त निदेशक बने। वहां से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन की। पार्टी ने सरोजनीनगर से टिकट दिया तो वहां से विधायक बने। इसके बाद अब शुक्रवार को वह सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से प्रैक्टिसिंग एडवोकेट के तौर पर बहस करते नजर आए हैं।


गौरतलब है कि सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस के डिप्टी एसपी के पद से इस्तीफा देकर ईडी ज्वाइन की थी। ईडी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी जॉइन किया थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा दिखाते हुए लखनऊ की चर्चित विधानसभा सीट सरोजनीनगर से उन्हें प्रत्याशी बनाया। उन्होंने रिकॉर्ड मतों के अंतर से पूर्व मंत्री डॉ. अभिषेक मिश्र को मात देकर जीत भी दर्ज की। इन सबके बीच उनकी सामाजिक सक्रियता के खूब चर्चे होते रहे हैं। विधायक बनने के बाद से वह लगातार अपने क्षेत्र में जन समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध देखे जाते रहे हैं। इसी दौरान शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में एक वकील के रूप में भी वह देखे गए। भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जनप्रिय कार्यों एवं खास तौर से लोगों के लिए देखी जा रही उनकी सक्रियता की भी जमकर तारीफ की जा रही है।

Updated : 13 May 2022 12:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top