Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > भाजपा लखनऊ महानगर ने मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठों को किया सम्मानित

भाजपा लखनऊ महानगर ने मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठों को किया सम्मानित

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और कैंट विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल स्मृति वाटिका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भाजपा लखनऊ महानगर ने मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठों को किया सम्मानित
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भाजपा महानगर कार्यालय पर पार्टी का नया झंडा लगाया तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता आनंदीलाल गुप्ता, सुशील भट्ट, वशिष्ठ नारायण शुक्ला एवम मधु दुबे को सम्मानित करते हुए कहा कि हम सबके प्रेरणाश्रोत पं.दीनदयाल उपाध्याय जी प्रखर विचारक उत्कृष्ठ संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवन पर्यन्त लोगों की सेवा के लिए अपनी व्यक्तिगत इमानदारी व सत्य निष्ठा को महत्व दिया वे भारतीय जनता पार्टी के लिए वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा के श्रोत रहे है।

इसके अलावा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और कैंट विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल स्मृति वाटिका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन द्वारा पूर्व मण्डल- 4 के पारिजात पैलेस, इन्दिरा नगर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मंत्री बृजेश पाठक द्वारा बूथ संख्या -267 कैबिनेटगंज विक्रमादित्य वार्ड के बूथ अध्यक्ष राजू कश्यप के आवास पर भाजपा का झंडारोहण किया। मंत्री स्वाति सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र सरोजनी नगर के अंतर्गत ग्राम बंगाली खेड़ा में पहुंच कर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों व ग्राम वासियों के साथ भाजपा सरकार की जन कल्याणी योजनाओं को साझा किया।

Updated : 6 April 2021 2:34 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top