Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > उप्र में जनता के अपार समर्थन से 2022 में दोबारा खिलेगा कमल का फूल : लालसिंह आर्य

उप्र में जनता के अपार समर्थन से 2022 में दोबारा खिलेगा कमल का फूल : लालसिंह आर्य

उप्र में जनता के अपार समर्थन से 2022 में दोबारा खिलेगा कमल का फूल  : लालसिंह आर्य
X

वाराणसी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने शुक्रवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता के अपार समर्थन से 2022 में कमल का फूल पुन: खिलेगा। प्रदेश के नागरिक 2017 के पहले के हालात और गुंडाराज देख चुके है।

मोर्चा के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने काशी आये आर्य का बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बैठक की तैयारियों को परखने के बाद सर्किट हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने बैठक में शामिल एजेंडे की भी जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना के बाद बताया कि केन्द्र सरकार के सात साल की उपलब्धियों पर आधारित एक किताब और डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़े 5 स्थानों को लेकर तैयार पंचतीर्थ कैलेंडर का विमोचन भी होगा।

आर्य ने बताया कि पांच सत्रों में दोनों दिन बैठक होगी। बैठक के पहले दिन शनिवार को उद्घाटन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्बोधन होगा। दूसरे, तीसरे और चौथे सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व वीरेंद्र कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर और वी सतीश भी शामिल होंगे। अन्तिम और समापन सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाग लेंगे।

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंथन होगा। इसमें मोर्चा की भूमिका को लेकर भी रणनीति तैयार होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व से मिले निर्देश पर कार्य होगा।

Updated : 12 Oct 2021 10:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top