Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > जस्टिस वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का कोरोना से निधन, लखनऊ PGI में थे भर्ती

जस्टिस वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का कोरोना से निधन, लखनऊ PGI में थे भर्ती

न्यायमूर्ति श्रीवास्तव इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में थे। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव के निधन से हाई कोर्ट मे शोक की लहर दौड गई है।

जस्टिस वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का कोरोना से निधन, लखनऊ PGI में थे भर्ती
X

लखनऊ: इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का कोरोना संक्रमण के चलते बुधवार को निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्हे लखनऊ स्थिक संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में थे। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव के निधन से हाई कोर्ट मे शोक की लहर दौड गई है।

न्यायमूर्ति वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का जन्म एक जनवरी 1962 मे हुआ था। 1986 में विधि स्नातक व 1988 में विधि परास्नातक डिग्री हासिल करने के बाद वकालत शुरू की और 2005 में न्यायिक सेवा मे चयनित हुए। 2016 मे जिला जज प्रोन्नत हुए। उन्हे 20 सितंबर 16 से 21 नवंबर 18 तक प्रमुख सचिव विधि रहे। 22 नवंबर 18 को इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए। इनका कार्यकाल 31 दिसम्बर 2023 तक था।

कोरोना संक्रमित होने के बाद न्यायमूर्ति वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ स्थिक संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहा इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

सेवारत न्यायमूर्ति श्रीवास्तव के निधन की खबर फैलते ही अधिवक्ताओं, न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों मे शोक की लहर दौड़ गई। सोसल मीडिया में शोक प्रकट करने एवं श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह जनपद महराजगंज ले जाया जा रहा है।

Updated : 28 April 2021 3:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top