Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > रामचरित मानस विवाद पर अखिलेश ने कहा - मैं विधानसभा में सरकार से पूछूंगा शूद्र कौन

रामचरित मानस विवाद पर अखिलेश ने कहा - मैं विधानसभा में सरकार से पूछूंगा शूद्र कौन

लखनऊ में स्टेडियम बनाने का काम भी सपा सरकार ने किया था। इसीलिए आज वहां अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहे हैं।

रामचरित मानस विवाद पर अखिलेश ने कहा - मैं विधानसभा में सरकार से पूछूंगा शूद्र कौन
X

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को फिरोजाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो दूसरों के काम को अपना बताती है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का दावा भी किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को फिरोजाबाद स्थित सपा के पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव के यहां आयोजित शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद समाजवादियों का क्षेत्र रहा है। नेताजी ने जब भी आह्वान किया, इस क्षेत्र की जनता ने पूरा समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हम लोग संगठन के माध्यम से जनता तक बात पहुंचाने का काम करेंगे। सपा हर वर्ग के बीच जाएगी। जो काम सपा ने कराया, वह काम कोई नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि लखनऊ में स्टेडियम बनाने का काम भी सपा सरकार ने किया था। इसीलिए आज वहां अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहे हैं। भाजपा ने इस स्टेडियम का नाम भी पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रख दिया जिस पर हमें कोई आपत्ति नहीं है। मुगल गार्डन को अमृत उद्यान बना दिया। सपा की कई योजनाओं पर भाजपा ने अपना नाम कर दिया, भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो दूसरों के काम को अपना बनाती है। आज अर्थव्यवस्था गड़बड़ हो गई है । शेयर बाजार लगातार गिर रहा है। भाजपा दावा करती थी कि उद्योगपति नंबर एक पर होने जा रहा है, वह कहां पहुंच गए। भाजपा को बताना चाहिए कि वह उद्योगपतियों को डूबने से कैसे बचाएगी।

राजनीति में रामचरित मानस के प्रवेश पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जान-बूझकर महंगाई पर बात नहीं कर रही। बेरोजगारी पर बात नहीं कर रही। एक लाख करोड़ का खाने के तेल का कारोबार है। आटा महंगा हो गया है। रामचरित मानस की चौपाई पर मेँ मुख्यमंत्री से पूछूंगा कि शूद्र कौन हैं? हम तो भगवान विष्णु के सभी अवतारों को मानते हैं। जिस पर हमें आपत्ति है, उस पर हम सदन में पूछेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगनी करने का वादा किया था। सपा चाहती है जातिगत जनगणना होनी चाहिए। इसके साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर भी उन्होंने खुलकर बात की। पूर्व मुख्यमंत्री ने अंडर 19 विश्व कप वूमैन टीम की खिलाड़ी फिरोजाबाद की सोनम यादव को भी बधाई दी। इस मौके पर सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव सहित सपा ने कई बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Updated : 30 Jan 2023 2:15 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top