Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > 2017 में सपा की हार पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, 2022 के चुनाव में 22 पर भी नहीं रहेगी साइकिल

2017 में सपा की हार पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, 2022 के चुनाव में 22 पर भी नहीं रहेगी साइकिल

2017 में सपा की हार पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, 2022 के चुनाव में 22 पर भी नहीं रहेगी साइकिल
X

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने अपराधियों पर नियंत्रण किया। योजनाओं को बिना भेदभाव हर वर्ग तक पहुंचाने का काम किया। सपा-बसपा सरकार में जाति व मजहब के के आधार पर काम होता था। इन सरकारों में नेताओं व नौकरशाहों ने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर संपत्तियां बनाईं। विधानसभा चुनाव 222 में भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में लौटेगी। इस चुनाव में बाइसिकिल 22 की संख्या पर भी नहीं होगी। सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्षीय संबोधन करते हुए स्वतंत्र देव ने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम किया। एक यूनीवर्सिटी के नाम पर जमीन हड़पने वाले जेल में हैं और एक परिवार के लोग साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं उनको जमीनी हकीकत का अंदाज नहीं है कि जमीन खिसक चुकी है।

भाजपा राज्य में सकारात्मक परिवर्तन के लिए कर रही काम

भाजपा प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। इसका परिणाम है कि 2014, 2017 और 2019 तथा अन्य सभी चुनावों में पार्टी ने विजय पताका फहराई है। हम पंचायत चुनाव की पूर्वसंध्या पर खड़े हैं। सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब और किसान है। प्रदेश में भाजपा का विजयरथ वेगवती धारा की तरह प्रगतिपथ पर है।

प्रदेश भाजपा का ध्यान संगठन गढ़े चलो पर केंद्रित : उन्होंने कहा कि लखनऊ में कोरोना संक्रमणकाल के बाद यह कार्यसमिति बैठक हो रही है। लोकसभा चुनावों में प्रदेश में मिली भारी जीत के बाद हमनें एक विषय पर ध्यान केन्द्रित किया और वह था संगठन गढ़े चलो। प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों, 1918 मण्डलों और 27 हजार 627 सेक्टरों तथा 1 लाख 55 हजार बूथों पर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी की ध्वजा को लहरा रहे हैं।

राज्य अयोध्या, काशी पर गौरव की अनुभूति कर रहा : स्वतंत्र देव ने कहा कि आज राज्य अयोध्या और काशी की प्राचीनता, आध्यात्मिकता और धरोहरों पर गौरव की अनुभूति कर रहा है। काशी अपनी पुरातन काया सहेजते हुए नये कलेवर में है। 2017 में प्रयागराज महाकुम्भ का भव्य आयोजन हुआ। काशी में देव दीपावली, अयोध्या में दीपोत्सव और रामनवमी, मथुरा में रंगोत्सव सरकार की प्राथमिकताओं में है। योग व संन्यास धर्म के साथ शासन की मर्यादाओं का पालन करते हुए राजधर्म का निर्वहन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस तरह से कर रहे हैं वह बेमिसाल है।

आज प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए यदि कोई पार्टी संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है तो वह भाजपा है। 2015-16 में प्रति व्यक्ति आय 45 हजार रुपये सालाना थी वह चार वर्षों में बढ़ कर आज 95 हजार रुपये हो गई है। एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने के फैसले तक भाजपा सरकार ने कई बड़े निर्णय लिये जिसने प्रदेश की दशा और दिशा बदल दी।

Updated : 12 Oct 2021 10:51 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top