Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अयोध्या > योगी ने बताया सरकार का प्लान, कहा- एक हाथ में होगी विकास की छड़ी तो दूसरे में बुलडोजर...

योगी ने बताया सरकार का प्लान, कहा- एक हाथ में होगी विकास की छड़ी तो दूसरे में बुलडोजर...

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित किया

योगी ने बताया सरकार का प्लान, कहा- एक हाथ में होगी विकास की छड़ी तो दूसरे में बुलडोजर...
X

अयोध्या। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बीकापुर के आरडी इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी डॉ अमित सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरूआत में योगी बोले कि पांचवें चरण के चुनाव प्रचार का आरंभ रामनगरी अयोध्या से कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप गाय की सुरक्षा करने वालों, राम के मंदिर का निर्माण करने वालों को वोट दीजिए न कि गाय काटने वालों को।

उन्होंने कहा की प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर एक हाथ में विकास की छड़ी होगी तो दूसरे हाथ में बुलडोजर की स्टेयरिंग होगी। प्रदेश में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा साथ ही माफियाओं और गुंडों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर बन गया है तो उसका दर्शन करने बबुआ भी आ रहे हैं। योगी ने अपने संबोधन में कहा कि हम अयोध्या की पांचों सीटें जीतेंगे और प्रदेश में 325 सीटों पर विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादा सीटें जीतकर मजबूत और दमदार सरकार बनाएंगे।उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इन दलों को विसर्जन कर दीजिए। जब ये आपके सुख-दुख में सहभागी नहीं तो इन्हें सिर पर ढोने की क्या जरूरत है? इनका विसर्जन करने की जरूरत है।

योगी ने कहा कि सपा की सरकार के समय राम भक्तों पर गोली चली थी। आज पूरी दुनिया अयोध्या की ओर देख रही है। अयोध्या में अगले साल तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। सपा ने सत्ता में आने के बाद आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का पहला निर्णय लिया था। सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ है। सपा की सरकार की संवेदना आतंकवादियों के प्रति रही है।

Updated : 23 Feb 2022 1:54 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश वेब डेस्क

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Share it
Top