Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अयोध्या > अयोध्या में लौटा त्रेताकालीन रामयुग, 12 लाख दीयों से जगमग हुई नगरी

अयोध्या में लौटा त्रेताकालीन रामयुग, 12 लाख दीयों से जगमग हुई नगरी

12 लाख दीयों से दीपोत्सव का बना वर्ल्ड रिकार्ड

अयोध्या में लौटा त्रेताकालीन रामयुग, 12 लाख दीयों से जगमग हुई नगरी
X

अयोध्या। दीपावली से एक दिन पहले ही रामनगरी अयोध्या में त्रेता युग जीवंत हो गया है। प्रभु श्रीराम के स्वागत में करीब 12 लाख मिट्टी के दीयों से समूची अवध नगरी जगमग हो उठी है। पांचवें दीपोत्सव पर योगी सरकार अपने स्वयं के रिकॉर्ड को तोड़ बुधवार को नया विश्व कीर्तिमान बनाया। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एक टीम अयोध्या में मौजूद रही।

पवित्र सरयू तट पर आज अपराह्न करीब तीन बजे जैसे ही पुष्पक विमान के प्रतीक स्वरुप हेलीकाप्टर से प्रभु श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण के साथ उतरे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी आगवानी की, राम नगरी में त्रेता युग जीवंत हो उठा। आकाश से पुष्प वर्षा होने लगी और समूचा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा

मुख्यमंत्री ने किया स्वागत -

इसके बाद भगवान श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण के साथ रथ से रामकथा पार्क पहुंचे जहां मुख्यमंत्री योगी ने गुरु वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम को तिलक लगाकर उनका राज्याभिषेक किया। तिलक के बाद रामराज्य की परिकल्पना में मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी और अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों की उपस्थिति में लोकहित की घोषणा भी कर दी। उन्होंने प्रदेश के करीब 15 करोड़ गरीबों को होली तक हर माह निःशुल्क राशन देने का ऐलान किया। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि की ओर जाने वाले तीन मार्गों को विश्व हिन्दू परिषद के वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और बलिदानी कारसेवक के नाम पर बनाने की घोषणा की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह क्षण त्रेतायुग को याद दिलाता है। योगी ने राम चरित मानस की चौपाई पढ़कर भगवान राम को याद किया। सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 44 लाख परिवारों को आवास मिले हैं। उनमें से नौ लाख परिवारों का घर बन गया है। उन्होंने गृह प्रवेश भी कर लिया है। वह लोग भी आज उन घरों में दीपोत्सव मना रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद वियतनाम के एंबेस्डर, केन्या के उच्चायुक्त, बैंकाक के उच्चायुक्त का जयश्रीराम घोष के साथ स्वागत किया। देश के कोने-कोने से भी इस अवसर पर अतिथि आए हैं। प्रभुराम से प्रार्थना करता हूं कि दीपावली के अवसर पर आपके जीवन में खुशी बनी रहे। भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना होगा। इसी संकल्प के साथ हमे आगे बढ़ना है। आज नौ लाख राम की पैड़ी में और अयोध्या के मठ मंदिरों में तीन लाख दीये जलाए गये हैं। इससे कहीं अधिक दीये लोगों ने अपने घरों में जलाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले दीपोत्सव में जब हम लोग आये थे तब कहा था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।

Updated : 5 Nov 2021 5:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top