अयोध्या का वो पावन पल, जब भगवान राम के दर्शन करने आया एक बंदर

रामलला की मूर्ति बनाने वाले योगीराज का भावुक VIDEO
अयोध्या में बुधवार को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वादशी तिथि मनाई गई। इस अवसर पर मूर्तिकार अरुण योगीराज ने गुरुवार को एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें एक बंदर रामलला की मूर्ति को जाली देखता नजर आया। वीडियो में बंदर मूर्ति के पास आना चाहता है और आवाज भी लगाता है, लेकिन जाली होने की वजह से वह केवल झांककर रामलला का दर्शन कर पाता है।
योगीराज का यादगार अनुभव
अरुण योगीराज ने बताया, “हम सभी अयोध्या में रामलला की स्थापना दिवस का जश्न मना रहे हैं। मेरा दिल उन पावन और सुखद पलों को याद कर रहा है, जब मैंने मूर्ति बनाई थी। यह मेरे लिए अत्यंत यादगार अनुभव था।
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सीएम योगी आदित्यनाथ गर्भगृह में मौजूद थे।
बंदर की कहानी
योगीराज ने बताया कि मूर्ति बनाने के दौरान एक बंदर हर दिन उनके दरवाजे पर आता। मूर्ति निर्माण के समय वह रोज शाम लगभग 5 बजे वहां पहुंचता था। ठंड बढ़ने पर उन्होंने उस जगह को पर्दे से ढक दिया, फिर भी बंदर ने वहां आना बंद नहीं किया। बंदर जाली से झांकता और वापस चला जाता। यह देखकर राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के चेहरे पर खुशी देखी गई।
योगीराज का मानना है कि यह बंदर हनुमानजी के दर्शन के समान था। उन्होंने इस घटना की जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय को भी दी थी।
ट्रस्ट ने इसे हनुमानजी के दर्शन बताया
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने भी बताया कि 24 जनवरी 2024 को एक बंदर गर्भगृह में प्रवेश कर रामलला की मूर्ति तक गया। सुरक्षाकर्मी उसे रोकने के लिए दौड़े, लेकिन बंदर शांत भाव से दर्शन करके बाहर निकल गया। ट्रस्ट ने इसे हनुमानजी के दर्शन के रूप में बताया।
जाने अरुण योगीराज का परिचय
39 वर्षीय अरुण योगीराज कर्नाटक के मैसूर से हैं। वह एक कलाकार परिवार से आते हैं और उन्हें बचपन से प्रतिमा बनाने का शौक था। उन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय से MBA किया और निजी कंपनी में काम करने के बाद मूर्तिकार बनने का निर्णय लिया। योगीराज ने जगदगुरु शंकराचार्य और इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमाएं भी बनाई हैं। उनकी कला की तारीफ पीएम मोदी ने भी की है।
