Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अयोध्या > पाकिस्तान समेत 156 देशों की नदियों का जल पहुंचा अयोध्या, रामलला का रविवार को होगा जलाभिषेक

पाकिस्तान समेत 156 देशों की नदियों का जल पहुंचा अयोध्या, रामलला का रविवार को होगा जलाभिषेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जलाभिषेक

पाकिस्तान समेत 156 देशों की नदियों का जल पहुंचा अयोध्या, रामलला का रविवार को होगा जलाभिषेक
X

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भगवन श्रीराम के भव्य मंदिर को साकार रूप देने का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। करीब एक साल के अंदर यह मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इसी बीच रविवार 23 अप्रैल को रामजन्मभूमि का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए विश्व के156 देशों पवित्र नदियों का जल मंगाया गया है। इसमें पकिस्तान की रावी नदी का जल भी शामिल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 23 अप्रैल को मनीराम दास छावनी सभागार में 'जल कलश' की पूजा एवं उसके बाद भगवान का जलाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं प्रदेश के अन्य मंत्री-विधायक भी उपस्थित रहेंगे। इस जलाभिषेक की योजना पर पिछले 3 सालों से काम किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न देशों से नदियों का जल लाने का कार्य दिल्ली के पूर्व भाजपा विधायक विजय होली को सौंपा गया था। उन्होंने बताया की पाकिस्तान की पवित्र नदी रावी का जल लाने का कार्य सबसे कठिन था। इसे बेहद सुनियोजित ढंग से किया गया है। इसके लिए जल को पहले पाकिस्तान से दुबई मंगाया गया। इसके बाद इसे से नई दिल्ली पहुंचाया गया। अब दिल्ली से ये जल अयोध्या पहुंच गया है। रामलला का रविवार को इस जल से अभिषेक किया जाएगा।

इन देशों का जल लाया गया भारत -

भगवान श्रीराम के जलाभिषेक के लिए पाकिस्तान,भूटान, नेपाल, चीन, श्रीलंका समेत फ्रांस, जर्मनी, जॉर्जिया, स्विट्जरलैंड, इटली, इराक, कनाडा,अफगानिस्तान , ब्राजील, अमेरिका, इंग्लैंड समेत 156 देशों का जल लाया गया है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के धार्मिक गुरु शामिल होंगे।


Updated : 13 April 2024 12:50 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top