Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अयोध्या > केंद्रीय मंत्री का दावा 2022 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा, कही ये.. बात

केंद्रीय मंत्री का दावा 2022 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा, कही ये.. बात

केंद्रीय मंत्री का दावा 2022 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा, कही ये.. बात
X

अयोध्या। भगवान राम की जन्मभूमि से जिस कार्य की शुरुआत की जाती है, उसमें निश्चय ही सफलता प्राप्त होती है। इस बार रिकार्ड सदस्यता करा कर आने वाले 2022 चुनाव में 300 के पार सीटें जीत कर पुन: भाजपा की सरकार बनेगी। यह बातें उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में कही।

उन्होनें कहा कि सदस्यता अभियान से चुनावी कैम्पेन की शुरुआत हो चुकी है। चुनाव के पहले मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान से डोर-टू-डोर सम्पर्क करने की शुरूआत हो चुकी है। सभी जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रत्येक दिन का लक्ष्य बनाएं तथा रोज स्वयं इसकी समीक्षा करें। कुल चार करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जब तक आप बूथ नहीं जीतेंगे तब तक आप नेता नहीं हैं। पन्ना प्रमुख से लेकर सभी पदाधिकारी लोगों से सम्पर्क करें। उन्हें दीपावली की बधाई दें तथा मिस्ड कॉल कर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाएं। आपको पांच महीने देने हैं, जिससे पांच साल आपकी सरकार रहे। अभी कई कार्य अधूरे बचे हैं, जिसको पूर्ण करना है।

इससे पूर्व कार्यालय पहुंचने पर माल्यार्पण कर तथा रामनामा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सुनील तिवारी शास्त्री, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, सुनील मिश्र, सार्थक तिवारी, रवि शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाड़ी को सम्मान -

नेपाल में आयोजित अण्डर-19 रेस प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले आशपुर रसूलाबाद निवासी सिद्धार्थ मौर्या को केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश सरकार में मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने सम्मानित किया। उप्र कबड्डी संघ अध्यक्ष विकास सिंह ने पार्टी कार्यालय में शनिवार को कार्यक्रम के दौरान सिद्धार्थ के विषय में मंत्रियों को जानकारी प्रदान की तथा उसकी मुलाकात करवाई। विकास सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में विभिन्न खेलों में प्रतिभाएं मौजूद है। आवश्यकता है कि उन्हें सही कोचिंग व अपेक्षित मंच प्रदान करने की। सरकारी प्रयासों की वजह से ऐसी प्रतिभाओं को अवसर मिल रहा है। इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया गया।

Updated : 1 Nov 2021 7:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top