Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अयोध्या > अयोध्या में शुरू हुआ भव्य दीपोत्सव, मुख्यमंत्री ने कहा- अगली कारसेवा में गोली...

अयोध्या में शुरू हुआ भव्य दीपोत्सव, मुख्यमंत्री ने कहा- अगली कारसेवा में गोली...

अयोध्या में शुरू हुआ भव्य दीपोत्सव, मुख्यमंत्री ने कहा- अगली कारसेवा में गोली...
X

अयोध्या।अयोध्या में आज से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है।सरयू के घाट पर आज 12 लाख दिए जलाएं जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्री अयोध्या में मौजूद हैं। राम कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और पूज्य संतों के आशीर्वाद से 2017 में इस दीपोत्सव का सिलसिला शुरू हुआ। देखते देखते यह दीपोत्सवा दुनिया का आयोजन बन गया।

उन्होंने कहा की यह हम सबके लिए सौभाग्य का अवसर है। दीपावाली पर्व मनाने का मौका अयोध्या ने ही दिया था लेकिन अयोध्या में ही यह उत्सव नहीं मनाया जाता था। तब हमारी सरकार ने अयोध्या को उसका पुराना गौरव वापस कराने का निश्चय किया। आज तीन देशों के राजदूत और उच्चायुक्त मौजूद हैं। राम मंदिर निर्माण भी शुरू हो गया है। जब मै 2017, 18 और 19 को आया तो युवाओं का एक ही नारा था कि योगी जी एक काम करो मंदिर का निर्माण करो। आप लोक अपना नारा भूल गये होंगे। हम नहीं भूले हैं। तब मैने कहा था कि राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी जा रही है।

कारसेवा में गोली नहीं फूल बरसेंगे -

यह वही अयोध्या है जहां राम भक्तों पर गोली चलाई जा रही थी। जयश्रीराम का नारा लगाना भी अपराध की श्रेणी में आता था। लोकतंत्र का तकाजा है कि आपने ताकत की। मोदी जी के नेतृत्व में यह कार्य हो रहा है। आज वे लोग सोच रहे हैं कि यदि आपने ऐसे ही ताकत दी तो आगे उनका क्या होगा। लिहाजा वह मंदिर जा रहे हैं। योगी ने कहा कि अगली कारसेवा होगी तो वह लोग कतार में खड़े दिखाई देंगे। अगली कारसेवा में गोली नहीं चलेगी, बर्बरता से लाठी नहीं चलाई जाएगी। योगी के अगली कारसेवा को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें । मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी के साथ भेदभाव किए बगैर योजनाएं संचालित हो रही हैं।

पैसा मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर खर्च -

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो रहा है। अब दुनिया की कोई ताकत राम मंदिर निर्माण में कोई बाधा नहीं डाल सकता है। मां विंध्यवासिनी धाम का भी विकास हो रहा है। पहले प्रदेश का यह पैसा कब्रिस्तान पर खर्च होता था। यही अंतर है। आज वही पैसा मंदिरों और धार्मिक स्थलों के विकास पर हो रहा है। यह सोच का नतीजा है। भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या देश और दुनिया के लिए सबसे सुंदर धार्मिक एवं पर्यट नगरी होगी। अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डा का निर्माण हो रहा है। हमारे पूज्य संतों में उत्सुकता रही होगी कि भगवान राम कैसे पुष्पक विमान से एक ही दिन में लंका से अयोध्या पहुंचे होंगे। आज अयोध्या त्रेतायुग की घटना का ही साक्षी नहीं बन रहा है। उस वक्त के विकास का भी साक्षी बन रहा है।

मुफ्त में वैक्सीन और राशन -

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अभार प्रकट करते हैं। कारोना के दौरान जिस प्रकार उन्होंने देश को संभाला है, उसे दुनिया देख रही है। हर व्यक्ति को सुरक्षा कवच के रूप में मुफ्त में वैक्सीन और राशन दिया है। योगी ने कहा कि विदेश आक्रांता आते थे। हारकर भाग जाते थे। कुछ समय बाद फिर वापस आते थे। इसलिए सजग रहने की आवश्यकता है। कोरोना परास्त जरूर हुआ है लेकिन पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा मुफ्त में राशन बांटने की योजना को मार्च तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इसमें गेहूं, चावल, तेल जैसी खाद्य सामग्री प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को दी जाएगी।

Updated : 5 Nov 2021 5:26 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top