Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अयोध्या > रामलला के लिए दिन के हिसाब से तैयार हो रही अलग-अलग रंग की पोशाक, जानिए कब-क्या पहनेंगे ?

रामलला के लिए दिन के हिसाब से तैयार हो रही अलग-अलग रंग की पोशाक, जानिए कब-क्या पहनेंगे ?

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन पहनेंगे मखमल की खास पोशाक

Ram lala Temple
X

रामलला के नए वस्त्र तैयार होना शुरू 

अयोध्या। भगवान श्रीराम के अयोध्या में बन रहे मंदिर के उदघाटन की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे -वैसे तैयारियां भी तेज होती जा रही है। पहले रामलला की प्रतिमा का चयन किया गया, अब उनके वली पोशाक बनाने का ऑर्डर दिया गया है। श्रीराम जनमभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या के ही टेलर बाबूलाल को रामलला के लिए पोशाक बनाने जिम्मा सौंपा है।


रामलला के लिए पोशाक बनाने वाले टेलर बाबूलाल ने एक मीडिया समूह को दिए साक्षात्कार में बताया कि पोशाक बनाने के लिए उन्होंने रामलला के विग्रह का नाप ले लिया है।उन्होंने कहा कि रामलला की जिस प्रतिमा का चयन किया गया है, उसके विषय में बता पाना संभव नहीं है। आज तक उन्होंने इतनी जीवंत प्रतिमा नहीं देखी है, प्रतिमा को देख ऐसा लगता मानो थोड़ी देर में बोल पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 51 इंची प्रतिमा का बाल स्वरूप बेहद आकर्षक है, इसे देखते रहने का ही मन होता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के कहने पर उन्होंने इस प्रतिमा का नाम ले लिया है।अब दिन के हिसाब से भगवान श्री राम के वस्त्र तैयार किए जाएंगे।

कई पीढ़ियां बना रही वस्त्र -

उन्होंने बताया कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से रामलला के वस्त्र तैयार कर रहा है। अब तक सोमवार के दिन सफेद रंग, मंगलवार को लाल वस्त्र, बुधवार को हरा वस्त्र, गुरुवार कोपीला वस्त्र, शुक्रवार के दिन क्रीम रंग , शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाए जाते है।

प्राण प्रतिष्ठा के दिन पहनेंगे सफेद और पीले रंग की पोशाक -

उन्होंने बताया कि भगवान के लिए दो तरह के वस्त्र तैयार किए जाते है। पहला वस्त्र वह वस्त्र होता है, जिसे हम उत्सव वस्त्र कहते हैं। यह वह वस्त्र होता है, जो उत्सव के दिन के लिए तैयार किया जाता है। दूसरा वस्त्र वह होता है, जो प्रतिदिन भगवान पहनते हैं. भगवान के लिए रंग के हिसाब से और दिन के हिसाब से वस्त्रों का चयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की सर्दी के मौसम को देखते हुए मखमल के वस्त्र तैयार किए जा रहे है ताकि उन्हें ठंड ना लगे। उन्होंने बताया कि जिस दिन प्राण-प्रतिष्ठा होगी उस दिन सोमवार है, सोमवार के दिन के हिसाब उस दिन रामलला सफेद रंग की पोशाक पहनना चाहिए। लेकिन उत्सव को देखते हुए पीले रंग की पोशाक तैयार किया जा रहा है।

Updated : 1 Jan 2024 12:47 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top