Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अयोध्या > अयोध्या पहुंचे 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, सरयू घाट पर की पूजा-अर्चना

अयोध्या पहुंचे 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, सरयू घाट पर की पूजा-अर्चना

अयोध्या पहुंचे 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, सरयू घाट पर की पूजा-अर्चना
X

अयोध्या। श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण समारोह और मुख्यमंत्रियों केे सम्मेलन में भाग लेने आये भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके परिजन शहर में दो दिन प्रवास के बाद बुधवार को धर्म नगरी अयोध्या रवाना हो गये। बाबतपुर एयरपोर्ट से अलग-अलग हेलीकॉप्टर और विमानों से 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अयोध्या के लिए निकले।

इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र,जिला और महानगर के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से विदा किया। काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खंडू और उनकी पत्नी त्सेरिंग डोल्मा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. वीरेन सिंह और उनकी पत्नी की हियानु देवी हेलीकाप्टर से अयोध्या प्रस्थान किये। इसी तरह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देब उनकी पत्नी नीति देब भी हेलीकाप्टर से प्रस्थान किये। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उनकी पत्नी सुलक्षणा सावंत, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर सिंह उन्नति पत्नी रेणु प्रसाद राजकीय विमान से प्रस्थान किए।

हरियाणा से आये राजकीय विमान में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और उनकी पत्नी हेतल पटेल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुयान सरमा, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोना मीन 10 बजे अयोध्या प्रस्थान किये। उत्तर प्रदेश सरकार के राजकीय विमान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा, अमित कुमार, धर्मेंश कुमार और राष्ट्रीय राज्य सभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे अयोध्या के लिए प्रस्थान किये। दोपहर में राजकीय विमान से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए प्रस्थान किए।

इसके पूर्व भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ उनके परिजनों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत दर्शन किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवनिर्मित कॉरिडोर को अद्वितीय निर्माण बताते हुए कहा कि यह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बेहद सुंदर कॉरिडोर बना हैं, यह बाबा विश्वनाथ की कृपा रही होगी। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली एवं समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने कॉरिडोर के निर्माण को अद्भुत बताते हुए कहा कि इससे धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। अद्भुत एवं अविस्मरणीय श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Updated : 17 Dec 2021 7:24 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top