Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अयोध्या > रामनगरी अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, सपरिवार किए रामलला का दर्शन

रामनगरी अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, सपरिवार किए रामलला का दर्शन

अरविंद केजरीवाल ने कहा श्रीराम मंदिर का दिव्य एवं भव्य निर्माण पूरे समाज और पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है।

रामनगरी अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, सपरिवार किए रामलला का दर्शन
X

अयोध्या। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में प्रभु रामलला के दर्शन किए। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्टर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अगुवाई में ढोल-नगाड़ों के बीच दोनों मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। यहां से सभी लोग श्री राम जन्मभूमि में दर्शन के लिए अयोध्या धाम निकले।


इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज रामलला का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु राम का दर्शन करके असीम शांति का अनुभव मिला। केजरीवाल ने कहा कि रामलला का दर्शन कर जो शांति मिली इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। श्रीराम मंदिर का दिव्य एवं भव्य निर्माण पूरे समाज और पूरे विश्व के लिए सौभाग्य की बात है। अयोध्या में भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। प्रतिदिन लाखों राम भक्त दर्शन पूजन करने आ रहे हैं। आस्था देखकर दिल गदगद हो जाता है और हमने भगवान से सबके लिए देश के लिए सुख शांति और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।

भगवंत मान ने कहा भारत एक गुलदस्ता है


वहीँ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि परिवार के साथ प्रभु राम के दर्शन हुए।लंबे समय से इच्छा थी। आज आना हुआ भारत धार्मिक आस्था वाला देश है। कोई पर्व और कोई त्यौहार जब मनाया जाता है तो हम लोग इकट्ठे होकर मनाते हैं। राम लला का दर्शन पूजन करने के बाद देश की तरक्की के लिए प्रार्थना किया। सब लोग सुख शांति से रहे सब में आपस में भाईचारा बना रहे। भारत एक गुलदस्ता है और गुलदस्ते के अलग-अलग रंग है। फल फूल की अपनी सुगंध है। अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा।

Updated : 12 Feb 2024 11:40 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top